HP Big News: 1000 इलेक्ट्रिक बसों की होगी खरीद, तीन दिन कोहरे का अलर्ट, सात समंदर पार से आई बरात
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाएगी। वहीं प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। ठियोग में तीन घरों से आठ किलो चरस बरामद की गई। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
विस्तार
सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार 1,000 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद करेगी। आने वाले वर्षों में भी निगम के बेड़े में और इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने की प्रक्रिया जारी रहेगी, ताकि एचआरटीसी को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक परिवहन व्यवस्था की ओर अग्रसर किया जा सके। वहीं हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। प्यार सरहदों का मोहताज नहीं होता। इस बात की खूबसूरत मिसाल मंडी जिले के करसोग उपमंडल के कुटी गांव में देखने को मिली, जहां इंग्लैंड के थॉमस ने हिमाचल की बेटी नेहा चौहान के साथ विवाह रचाया। उधर, नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग के बहानी गांव में रविवार तड़के तीन अलग-अलग घरों पर एक साथ दबिश दी। वहीं राफेल विमानों और भारतीय सेना को लेकर मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित टिप्पणी के विरोध में रविवार को हमीरपुर में भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।
1000 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद करेगी सरकार: सुक्खू
हिमाचल में एक सप्ताह तक मौसम साफ: कई भागों में तीन दिन कोहरे का अलर्ट
सात समंदर पार से आई बरात: पालकी में सवार दूल्हे ने हिमाचली परंपराओं से रचाई शादी
ठियोग के बहानी गांव में तीन घरों पर एक साथ दबिश, करीब आठ किलो चरस बरामद
जगत सिंह नेगी के बयान पर भड़के पूर्व सैनिक, पुतला फूंका
कौल सिंह ठाकुर बोले- आठ बार जनता ने विधायक बनाकर भेजा
आईजीएमसी में भर्ती विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया का मुख्यमंत्री ने पूछा कुशलक्षेम
सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार 1,000 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद करेगी। आने वाले वर्षों में भी निगम के बेड़े में और इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने की प्रक्रिया जारी रहेगी, ताकि एचआरटीसी को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक परिवहन व्यवस्था की ओर अग्रसर किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल पथ परिवहन निगम को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में 23 से 29 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। हालांकि, मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
प्यार सरहदों का मोहताज नहीं होता। इस बात की खूबसूरत मिसाल मंडी जिले के करसोग उपमंडल के कुटी गांव में देखने को मिली, जहां इंग्लैंड के थॉमस ने हिमाचल की बेटी नेहा चौहान के साथ विवाह रचाया। विदेश से आए दूल्हे ने भारतीय संस्कृति और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग के बहानी गांव में रविवार तड़के तीन अलग-अलग घरों पर एक साथ दबिश दी। पुलिस की तलाशी में करीब आठ किलोग्राम चरस बरामद हुई है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की रणनीति तैयार की गई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
राफेल विमानों और भारतीय सेना को लेकर मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित टिप्पणी के विरोध में रविवार को हमीरपुर में भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उनकी प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालने के बाद पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग उठाई। प्रदर्शन में भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया विशेष रूप से मौजूद रहे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीबों, किसानों और आम लोगों के हितों को प्राथमिकता दी है। बैंकों का राष्ट्रीयकरण कांग्रेस की देन है। कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में गांव-गांव तक सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता ने आठ बार विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया, जिसके लिए वह क्षेत्र की जनता के सदैव ऋणी रहेंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को सोमवार को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में भर्ती किया गया है। उन्हें बुखार के लक्षणों के साथ जांच के लिए अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों ने गहन जांच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय लिया। वहीं सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नादौन से सीधे आईजीएमसी पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का कुशलक्षेम जाना। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
