{"_id":"cf1ac0b5cae1f1d0e327c4baa0f2ae94","slug":"teachers-protests-against-transfers-threatened-to-move-the-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफर पर भड़के प्रवक्ता, दी कोर्ट जाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफर पर भड़के प्रवक्ता, दी कोर्ट जाने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 25 Jul 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों से शिक्षकों के तबादलों पर शिक्षक भड़क गए है। शिक्षकों का आरोप है कि शिक्षा विभाग नए खोले गए कॉलेजों में बड़े कॉलेजों से एक के बाद एक कर तबादले कर रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. आरके कायस्था ने कहा कि इस तरह से किए जा रहे तबादलों में कम स्टे वाले शिक्षकों को डेपुटेशन पर तो जिनका स्टे पूरा हो चुका है, उन्हें जनहित का हवाला देकर स्थानांतरण के आदेश थमाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसा करने से सीधे तौर पर सोलन, संजौली, आरकेएमवी जैसे प्रदेश के तमाम बड़े और अधिक संख्या वाले कॉलेजों में शिक्षकों की कमी होने लगी है। जहां भी किसी विषय के एक से अधिक शिक्षक हैं, उन्हें स्थानांतरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कॉलेज शिक्षक इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही शिक्षक कोर्ट के आदेशों के बावजूद कॉलेजों में पीटीए आधार पर शिक्षकों की तैनाती का भी विरोध कर रहे हैं।
शिक्षकों ने दी कोर्ट जाने की चेतावनी
उन्होंने इसे सीधे तौर पर कोर्ट के आदेशों की अवहेलना बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कॉलेज शिक्षक जल्द कोर्ट जाएंगे। कायस्था ने कहा कि कॉलेजों में रूसा के लिए आवश्यक कोई सुविधा मुहैया नहीं करवाई जा रही हैं।
नए खुले 14 कॉलेजों को किराए के भवनों में या फिर तीन- तीन कमरों में शुरू कर दिया गया है। बड़े कॉलेजों से शिक्षक वहां भेेज कर खानापूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों पर 27 जुलाई को बिलासपुर में संघ की बैठक होगी।