फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teachers day Himachal state award lecturer dharampal kaundal

Teacher's Day: धर्मपाल 14 सालों से कर रहे ऐसा काम, अब मिलेगा अवॉर्ड

Tue, 05 Sep 2017 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी/धर्मपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी/धर्मपुर Updated Tue, 05 Sep 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
teachers day Himachal state award lecturer dharampal kaundal

हिमाचल के मंडी जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केओलीधार में तैनात संस्कृत विषय के प्रवक्ता धर्मपाल कौंडल को राज्य शिक्षक अवार्ड से नवाजा जाएगा। लगातार 14 सालों से सौ फीसदी परिणाम देने और सामाजिक कार्यों में उनकी सहभागिता के चलते प्रदेश सरकार उन्हें इस अवार्ड से पुरस्कृत कर रही है।

विज्ञापन


राजभवन में शिक्षक दिवस पर इन्हें सम्मानित किया जाएगा। पाठशाला में स्वच्छ भारत मिशन, एनएसएस, आपदा प्रबंधन में प्रवक्ता ने गत कई सालों से सराहनीय कार्य किया है। प्रवक्ता धर्मपाल को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से साहित्यचार्य की उपाधि से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन


वर्ष 2003 से वह प्रवक्ता के तौर पर जिले के विभिन्न स्कूलों में सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान हर स्कूल में इनके विषय का परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा है। कविता लेख में इन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। प्रवक्ता स्कूल में बच्चों का आदर्श हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केओलीधार स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने कहा कि उनके लिए यह गर्व का विषय है कि प्रवक्ता धर्मपाल उनके स्कूल में तैनात है। वह बच्चों के साथ ही शिक्षकों के लिए आदर्श अध्यापक हैं।

धर्मपुर उपमंडल के सरी गांव में सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी पूर्ण चंद और माता कुबजा देवी के घर पहली फरवरी 1965 को जन्मे धर्मपाल कौंडल के परिवार का हर सदस्य शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा है।

पत्नी और बेटा भी हैं टीचर

teachers day Himachal state award lecturer dharampal kaundal

धर्मपाल ने अपनी प्राथमिक और मैट्रिक की पढ़ाई राजकीय उच्च पाठशाला मढ़ी से पूरी की और उसके बाद स्नातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय डोहगी से शास्त्री की उपाधि प्राप्त करने के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से साहित्यचार्य की उपाधि प्रदेश भर में प्रथम रहकर प्राप्त की और उन्हें स्वर्ण पदक से नवाजा गया।

प्रथम नियुक्ति लोक सेवा आयोग के माध्यम से राजकीय उच्च पाठशाला रोपा जिला मंडी में बतौर शास्त्री पद पर हुई। 2003 में बतौर संस्कृत प्रवक्ता वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मकरीड़ी में इनकी नियुक्ति हुई। धर्मपाल की पत्नी रीता देवी टीजीटी आर्ट्स, बेटा रजनीश कौंडल टीजीटी साइंस के पद पर कार्यरत है तथा बेटी शिक्षा ग्रहण कर रही है। 

विधायक महेंद्र सिंह, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर, हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर, एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल, धर्मपुर के प्रधान ठाकर दास, सुशील कुमार, रवि मंडयाल, समाजसेवी भवानी दत्त मंडयाल, संगीता मंडयाल ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि उनके क्षेत्र से शिक्षक को राज्य पुरस्कार से नवाजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed