{"_id":"f698ee8625adb8d1ea739faf5d9fe114","slug":"teacher-association-will-select-executive-in-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक संघ अक्तूबर में चुनेगा कार्यकारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक संघ अक्तूबर में चुनेगा कार्यकारिणी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 10 Jul 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने प्रदेश में द्विवार्षिक चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। संघ की राज्य कार्यकारिणी के चुनाव अक्तूबर में करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
उससे पहले खंड और जिला स्तर की कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। संघ की पालमपुर में आयोजित बैठक में चुनाव का निर्णय लेने के पश्चात प्रदेशाध्यक्ष पीसी कपूर ने चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
पीसी कपूर ने कहा कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। समस्त जिला प्रधान, महासचिव बैठकें आयोजित चुनाव को लेकर विचार-विमर्श करें। खंड स्तर पर चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए तैयारी शुरू कर दें।
विज्ञापन
प्रभारी और पर्यवेक्षक की नियुक्ति करें। जिला प्रभारी और पर्यवेक्षकों की तैनाती 15 जुलाई के बाद की जाएगी। प्रदेश भर में खंड कार्यकारिणी के चुनाव 5 सितंबर तक पूरे करवाए जाएंगे।
जिला कार्यकारिणी 30 सितंबर तक बना ली जाएगी। प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे।