फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tata sumo plunges into gorge one died five injured.

200 फीट खाई में गिरी सूमो, एक की मौत, 5 घायल

Sat, 20 Jun 2015 09:39 AM IST
Updated Sat, 20 Jun 2015 09:39 AM IST
विज्ञापन
tata sumo plunges into gorge one died five injured.

मंडी जिले लेदा-मैरामसीत सड़क पर कवालकोट के पास एक टाटा सूमो गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें जोनल अस्पताल मंडी को रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसा तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है। श्रद्धालुओं से भरी जीप जाहू से कमरूनाग की ओर जा रही थी।

विज्ञापन


लेदा-मैरामसीत सड़क परकवालकोट के समीप चालक टाटा सूमो से नियंत्रण खो बैठा और जीप करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से घायलों को खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को रत्ती अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां उपचार के दौरान शनि पुत्र मलकीयत निवासी बड़सर भोरंज की मौत हो गई। अन्य पांच घायलों को डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया। जिनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान मनीष कुमार, विजय कुमार, अनिल कुमार, सुनील कुमार और संजय कुमार निवासी भोरंज के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांध में डूब कर महिला की मौत

tata sumo plunges into gorge one died five injured.

सरकाघाट (मंडी)। मंडी जिले की रोपड़ी पंचायत के दवारडू बांडका गांव में मध्य हिमालय जलागम परियोजना के तहत बांध में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। दवारडू बांडका गांव निवासी 32 वर्षीय किरना देवी पत्नी कृष्ण चंद शुक्रवार को घास लेने के लिए खेतों की तरफ गई थी। इसी दौरान घास काटते समय पैर फिसलने से किरना देवी मध्य हिमालय जलागम परियोजना के तहत बने बांध में गिर गई। पानी गहरा होने से किरना देवी की डूब कर मौत हो गई।

जब काफी देर तक किरना घर नहीं लौटी तो उसका पति कृष्ण चंद अपने तीन वर्षीय बेटे को साथ लेकर ढूंढने निकला। पत्नी किरना को बांध में गिरा देख कर कृष्ण चंद के चिल्लाने की आवाज सुन कर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। किरना को पानी से बाहर निकाला और सरकाघाट अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ट्रक ने कुचल दिया बुजुर्ग

tata sumo plunges into gorge one died five injured.

घुमारवीं (बिलासपुर)। बिलासपुर जिल के भगेड़ औहर संपर्क सड़क पर कनुआ दा नाला के पास ट्रक के कुचलने से एक राहगीर की मौत हो गई है। हादसे के बाद से चालक फरार बताया जा रहा है। सुखराम (68) सपुत्र कनिया राम अपना काम समाप्त कर घर जा रहा था। लेकिन जैसे ही वह बस से कनुआ दा नाला के पास उतरा तो ट्रक ने उसे कुचल दिया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाना चाहा लेकिन, बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक सुखराम घुमारवीं स्थित सीएसडी कैंटीन से सामान लेकर बस में दड़आना औहर स्थित अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह कनुआ दा नाला के समीप बस से उतरा गया। जहां पर यह हादसा पेश आया। घुमारवीं थाना एसएचओ रमेश ने बताया कि वाहन चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

आग से झुलसा बुजुर्ग, मौत

tata sumo plunges into gorge one died five injured.

नादौन (हमीरपुर)। हमीरपुर जिले की पंचायत बढेड़ा के ढगोह गांव में एक बुजुर्ग की आग से झुलसकर मौत हो गई है। ढगोह गांव का बौणू राम (78) अपनी जमीन से झाड़ियां आदि की सफाई करने के लिए गया था। दोपहर एक बजे तक घर नहीं लौटा तो घर में मौजूद बहू ससुर को देखने गई। करीब 2 बजे जब वह मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि वह आग लगी हुई थी और बौणू राम का शव भी अधजली हालत में पड़ा है। उसने शोर मनाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों की मदद से बौणू राम के शव को घर पहुंचाया गया। अंदेशा जताया जा रहा है कि बौणू राम ने झाड़ियों आदि को जलाने के लिए आग लगाई होगी। इस दौरान वह आग की चपेट में आ गया। वहीं नायब तहसीलदार गलोड़ शालिनी शर्मा का कहना है कि उनके पास सूचना शाम के समय पहुंची है। इसके चलते पटवारी को भेजकर हालात का जायजा लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed