फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Syllabus will be changed in government schools of himachal from next year

अगले साल से सरकारी स्कूलों में बदलेगा सिलेबस

Tue, 24 Jul 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 24 Jul 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
Syllabus will be changed in government schools of himachal from next year

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 से सिलेबस बदल जाएगा। जयराम सरकार ने अगले साल से पहली से पांचवीं कक्षा तक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें पढ़ाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से पांचवीं तक एससीईआरटी की किताबें पढ़ाई जा रही हैं। सोमवार को संयुक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने सभी जिला उपनिदेशकों को अगले साल से एनसीईआरटी की किताबें शुरू करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


किताबों को बदलने के लिए तर्क दिया गया कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबों को पूरे देश में सबसे बेहतर आंका जाता है। छठी कक्षा से हिमाचल के सरकारी स्कूलों में भी इन्हीं किताबों से पढ़ाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नसीईआरटी की किताबें पढ़ाने से हाेगा ये फायदा

Syllabus will be changed in government schools of himachal from next year

अगर पहली कक्षा से ही एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाया जाए तो विद्यार्थियों के लिए बेहतर होगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाने से शिक्षा में गुणात्मकता और एकरूपता आएगी।

सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की इनरोलमेंट बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। उधर, बता दें कि शैक्षणिक सत्र 2018-19 से पांचवीं कक्षा तक एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाने की योजना थी लेकिन शिक्षा

बोर्ड द्वारा पहले ही एससीईआरटी की किताबों की खरीद करने के चलते पूर्व सरकार ने नया सिलेबस 2019 से शुरू करने का फैसला लिया था। इसी कड़ी में सोमवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने अगले साल से एनसीईआरटी की किताबें शुरू करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed