फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sushma swaraj fulfilled her promise to campaigning for narinder bragta in vidhan sabha election

सुषमा स्वराज ने हिमाचल के इस पूर्व मंत्री से किया था ये वादा, ठियोग में धाटू पहनकर किया प्रचार

Wed, 07 Aug 2019 03:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Aug 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
sushma swaraj fulfilled her promise to campaigning for narinder bragta in vidhan sabha election
- फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओजस्वी नेता पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा कहे गए प्रेरित करने वाले वे शब्द उन्हें आज याद आ रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा था, ‘जब तुम पहली बार चुनाव लड़ोगे, तो तुम्हारे लिए प्रचार करने हिमाचल आऊंगी।’ सुषमा ने अपना वह वादा निभाया। सुषमा स्वराज 1993 में बरागटा के लिए प्रचार करने कोटखाई आई थीं।
विज्ञापन


बरागटा ने कहा - मेरे राजनीतिक जीवन में उनका अहम योगदान रहा है। उनका निधन देश और पार्टी के अलावा मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरागटा ने इस संबंध में सुषमा स्वराज के फोटो के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली है। नरेंद्र बरागटा वर्तमान में हिमाचल सरकार के मुख्य सचेतक हैं। 

सुषमा स्वराज ने धाटू और रेजटा पहनकर किया था प्रचार

sushma swaraj fulfilled her promise to campaigning for narinder bragta in vidhan sabha election

भाजपा की दिवंगत वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने धाटू और रेजटा पहनकर ठियोग में प्रचार किया। स्थानीय परिधान पहनकर उन्होंने हिमाचल के लोगों से खूब अपनापन दिखाया। महिलाओं की दिनचर्या भी पूछी। सिर पर पारंपरिक रूमाल यानी धाटू पहने सुषमा स्वराज का यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फोटो में उनके साथ बैठे अजय श्याम वर्तमान में भाजपा की जिला महासू इकाई के अध्यक्ष हैं।

उन्होंने बताया कि सुषमा ठियोग में विधानसभा चुनाव प्रचार की जनसभा में 2007 में आई थीं। उस वक्त भाजपा के प्रत्याशी दौलतराम वर्मा थे। सुषमा के साथ सतपाल जैन भी ठियोग आए थे। जनसभा से पहले सुषमा स्वराज ने ठियोग की महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा पहनी। उन्होंने महिलाओं द्वारा पहने जाने वाला धाटू पहना। धाटू में फूल छपे थे।

इसके अलावा उन्होंने रेजटा भी पहना, जो कोटगढ़ की महिलाओं की वेशभूषा है। उन्होंने ऊन की शॉल भी ओढ़ी। अजय श्याम ने बताया कि वह सुषमा स्वराज के दाईं ओर बैठे तो वह स्थानीय महिलाओं की दिनचर्या के बारे में पूछती रहीं। महिलाओं की जीवनशैली में खास दिलचस्पी लेती रहीं। श्याम के भाषण पर सुषमा ने उनकी पीठ थपथपाई। खुद सुषमा स्वराज ने करीब डेढ़ घंटे भाषण दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को खूब प्रभावित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed