फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Supreme Court rejects Himachal government review petition in assistant librarian case

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, स्कूलों में तैनात इन कर्मचारियों को मिलेगा लाखों का एरियर

Sat, 12 Aug 2017 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर Updated Sat, 12 Aug 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court rejects Himachal government review petition in assistant librarian case
सुप्रीम कोर्ट

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में तैनात 2500 से अधिक असिस्टेंट लाइब्रेरियन को 10 से 15 लाख रुपये तक एरियर मिलना तय हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल सरकार की मामले को लेकर दायर पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन


यूजीसी स्केल में शामिल होने पर इन कर्मचारियों को अब ज्वाइनिंग से यह लाभ मिलेगा। सुप्रीमकोर्ट ने प्रदेश सरकार को पद के मुताबिक लाभ देने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


करीब सात साल के लंबे इंतजार के बाद असिस्टेंट लाइब्रेरियन को उनका हक मिला है। सुप्रीम कोर्ट में असिस्टेंट लाइब्रेरियनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ केस किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने दायर की थी पुनर्विचार याचिका

Supreme Court rejects Himachal government review petition in assistant librarian case
हिमाचल प्रदेश सरकार

इसी साल जनवरी माह में सुप्रीमकोर्ट ने कर्मचारियों के हक में फैसला सुनाते हुए सरकार की एसएलपी का खारिज करते हुए एरियर जारी करने के आदेश दिए थे।

सुप्रीमकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ हिमाचल सरकार ने पुनर्विचार याचिका दायर की थी। कोर्ट से यह याचिका खारिज होने के बाद हर असिस्टेंट लाईब्रेरियन को करीब दस से पंद्रह लाख रुपये तक एरियर प्राप्त होगा। 

साल 2009-10 में दस असिस्टेंट लाइब्रेरियनों को राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर यूजीसी स्केल में शामिल किया था। साल 2010-11 में जारी की गई नई अधिसूचना में इन्हें प्रदेश सरकार के स्केल में रख दिया। 

सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

Supreme Court rejects Himachal government review petition in assistant librarian case

अधिसूचना में हुए इस बदलाव के खिलाफ असिस्टेंट लाइब्रेरियन हाईकोर्ट चले गए थे। हाईकोर्ट से असिस्टेंट लाइब्रेरियनों के हक में फैसला आया था। हिमाचल सरकार हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चली गई थी। इस फैसले के बाद असिस्टेंट लाइब्रेरियनों को कॉलेज कैडर का स्केल मिलेगा। 

इस स्केल के तहत 15600 का पे बैंड और 6000 रुपये ग्रेड पे मिलेगी। पहले इन्हें टीजीटी का स्केल 10300 पे बैंड और 3600 ग्रेड पे दिया जाता था। असिस्टेंट लाइब्र्रेरियन के पद से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को भी एरियर मिलेगा। असिस्टेंट लाइब्रेरियनों की पे फिक्सेशन भी अब नए सिरे से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed