फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Supreme Court defers hearing on foods packed in polythene

पॉलीथिन पैक्ड खाद्य पदार्थों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

Mon, 31 Mar 2014 10:36 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला/ ऊना
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला/ ऊना Updated Mon, 31 Mar 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court defers hearing on foods packed in polythene

पॉलीथिन पैक्ड खाद्य पदार्थों एवं जंक फूड की बिक्री पर प्रतिबंध मामले की सोमवार को सुप्रीमकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्र सरकार ने जवाब दायर करने के लिए और समय मांगा।

विज्ञापन


सुप्रीमकोर्ट ने केस की सुनवाई चार सप्ताह के लिए टाल दी है। हालांकि, इस केस में राज्य सरकार की ओर से जवाब दायर हो चुका है।

दिल्ली में हिमाचल सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता सूर्यनारायण सिंह ने सुनवाई टलने की पुष्टि की। हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले के आधार पर राज्य सरकार ने 26 जनवरी, 2014 से हिमाचल में चिप्स, कुरकुरे आदि बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन


इस फैसले के खिलाफ खाद्य पदार्थों के निर्माता और व्यापार मंडल के लोग सुप्रीमकोर्ट गए हैं। हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने बताया कि हर हाल में व्यापारियों के हितों की रक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पैकिंग को पूरे देश में प्रतिबंधित नहीं किया जाता तो केवल हिमाचल में इसे लागू करने का कोई अर्थ नहीं है। इस मसले पर जल्द प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed