{"_id":"5ce3b805bdec22078f24d14b","slug":"sunny-deol-reached-manali-to-remove-electoral-fatigue","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी थकान मिटाने मनाली पहुंचे बॉलीवुड स्टार सनी देओल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी थकान मिटाने मनाली पहुंचे बॉलीवुड स्टार सनी देओल
Tue, 21 May 2019 08:25 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 May 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
मिटाने मनाली पहुंचे सनी देयोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता से नेता बने गुरदासपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे बॉलीवुड स्टार सनी देओल चुनाव की थकावट दूर करने के लिए परिजनों के साथ पर्यटन नगरी मनाली पहुंचे हैं। वह दो दिन तक मनाली ही ठंडी वादियों में आराम करने के बाद चुनाव परिणाम के दिन गुरदासपुर का रुख करेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला से अनौपचारिक बात में उन्होंने कहा कि गुरदासपुर सीट जीतकर नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनाएंगे। विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना को टिकट न मिलने पर उनकी नाराजगी को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी एकमत हैं।
विज्ञापन
किसी भी तरह की नाराजगी वाली बात नहीं है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हाथ में ही देश सुरक्षित है। आज पाकिस्तान जैसे देशों को ईंट का जवाब पत्थर से देने पर वे कांपते हाथों से पाक सीमा में पाए जाने पर अभिनंदन जैसे भारतीय सैनिकों को भारत को सौंपने लगे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि सनी को मनाली से बहुत प्यार रहा है। वह मनाली में मकान लेने तक की बात कह चुके हैं। अपने बेटे को लांच करने के लिए उन्होंने ...पल पल दिल के पास फिल्म की शूटिंग मनाली में की है। इसके अलावा मनाली आना अकसर लगा रहता है। वह मनाली में किराये पर लिए एक कॉटेज में रुके हैं।