फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Summerhill gets gift of community center and ward office

समरहिल के लोगों को एक छत के नीचे मिलीं तीन सुविधाएं

Sun, 05 Sep 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Summerhill gets gift of community center and ward office
शिमला के समरहिल में सामुदायिक भवन का उद्घाटन करते शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज फोटो अमर उजा? - फोटो : SHIMLA CITY
शिमला। शहर के समरहिल क्षेत्र के लोगों को सामुदायिक केंद्र और वार्ड दफ्तर की सुविधा मिल गई है। नगर निगम की ओर से तैयार किए गए सामुदायिक भवन का रविवार को शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर महापौर सत्या कौंडल, आयुक्त आशीष कोहली और स्थानीय पार्षद शैली शर्मा भी मौजूद रहीं। 1.60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इस सामुदायिक केंद्र में लोग अब शादी समारोह जैसे आयोजन कर सकेंगे। इन्हें निजी बैंक्वेट हॉल में जाकर जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। इसी भवन में पार्षद कार्यालय, कनिष्ठ अभियंता कार्यालय भी बनाया गया है। साथ ही भवन के ग्राउंड फ्लोर पर 25 गाड़ियों की पार्किंग बनाई गई है। भवन में किचन, हॉल और शौचालय की व्यवस्था भी है।
विज्ञापन

इस मौके पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में सामुदायिक केंद्र बनाने के लिए नगर निगम प्रयास करे। जहां जमीन उपलब्ध है, वहां सामुदायिक केंद्र बनाए जाएं। इस दौरान स्थानीय पार्षद शैली शर्मा ने वार्ड से जुड़ी कई समस्याएं भी मंत्री के सामने रखीं। कहा कि वार्ड में पार्क, पार्किंग और एंबुलेंस रोड जैसे कई प्रोजेक्ट लटके पड़े हैं। यहां ज्यादातर जमीन सीपीडब्ल्यूडी की है। लेकिन महकमा इन कामों के लिए एनओसी नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदंड़ी गांव के लिए बस रूट बढ़ाने की मांग
मंत्री ने कहा कि इसके प्रस्ताव तैयार किए जाएं। प्रयास किया जाएगा कि संबंधित विभाग से ही ये काम करवाए जाएं। जरूरत पड़ी तो विधायक निधि से भी पैसा दिया जाएगा। पार्षद ने आदंड़ी गांव के लिए बस का रूट बढ़ाने की भी मांग रखी। इस मौके पर पार्षद अर्चना धवन, विदुषी शर्मा, आशा शर्मा, दिवाकर देव शर्मा, किरण बावा, सिमी नंदा, किमी सूद, जगजीत बग्गा, रचना भारद्वाज, विवेक शर्मा, आनंद कौशल, तनुजा चौधरी, पूरनमल, विवेक शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed