{"_id":"c8af4790374edf5741423bb1f636997c","slug":"sulini-sedan-will-done-once-again-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दोबारा निकलेगी मां शूलिनी की पालकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दोबारा निकलेगी मां शूलिनी की पालकी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Thu, 26 Jun 2014 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शूलिनी कल्याणां समिति की बैठक प्रधान शेर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मां की चौकी के आदेशों पर चर्चा करते हुए दो माह बाद दोबारा नगर में शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
तिथि निर्धारित करने के लिए एसडीएम सोलन से अनुमति लेने को कहा गया। जल्द ही इस तिथि का फैसला होने के बाद आगामी तैयारियां शुरू की जाएगी।
वहीं बैठक में चर्चा हुई कि 21 जून को मां की चौकी के दौरान डोली उठाने के लिए माता ने निर्देश जारी किए हैं, जिसमें मंदिर से कचहरी चौक तक कल्याणे पालकी उठाएंगे।
विज्ञापन
नगर यात्रा जन कल्याणां समिति के सदस्य नगर यात्रा करवाते हुए वापिस कचहरी तक पहुंचेंगे। इस यात्रा का सारा खर्च शहरवासी पूरा करेंगे।
अध्यक्ष ने कहा कि समिति ने 20 जून को नगर यात्रा के दौरान कुछ शरारती लोगों द्वारा गाड़ी लगाकर यात्रा में व्यवधान डालने और नगर वासियों के साथ मारपीट करने पर खेद व्यक्त किया।
विज्ञापन
प्रधान ने बताया कि इस सारे प्रकरण में कल्याणों की तरफ से किसी तरह का अनुशासन भंग नहीं किया गया। इस मौके पर जिया लाल, रमेश चंद, सोहन लाल, रूप लाल, सुरेश चंद, विनय ठाकुर, पूर्ण सिंह, दलीप, मुन्नी लाल, मनोज, ईश्वर, चमन ठाकुर, विरेंद्र आदि मौजूद रहे।