{"_id":"5ab3a7384f1c1be83f8b45c0","slug":"sukhwinder-sukhu-demands-10-lakh-for-iraq-isis-war-victims-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोसुल में मारे गए हिमाचलियों के आश्रितों को सरकार दे 10-10 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोसुल में मारे गए हिमाचलियों के आश्रितों को सरकार दे 10-10 लाख
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इराक के मोसुल में मारे गए चार हिमाचलियों के परिवारों को जयराम सरकार की ओर से दी गई 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि को नाकाफी बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने चारों परिवारों के आश्रितों को कम से कम 10-10 लाख रुपये देने की मांग उठाई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चार-चार लाख रुपये आर्थिक सहायता वर्तमान समय के हिसाब से कुछ भी नहीं हैं।
विज्ञापन
आश्रितों के एक-एक व्यक्ति को नौकरी देने की भी मांग की। सुक्खू ने कहा कि महंगाई के इस दौर में आश्रित परिवारों को घर चलाना मुश्किल होगा।
बच्चों की पढ़ाई से लेकर शादी तक में अनेकों दिक्कतें आएंगी। ऐसे में सरकार को आर्थिक सहायता राशि बढ़ाने की घोषणा करनी चाहिए।