दलित विरोधी घटनाओं के खिलाफ सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे : सुखविंद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि अनुसूचित जाति विभाग दलित विरोधी घटनाओं के खिलाफ जिला स्तर पर स्थानीय प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। प्रदेश स्तर पर एक दिवसीय उपवास रखेंगे और धरना देंगे।
बाद में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। चारों लोकसभा क्षेत्रों में दलित सम्मेलन किए जाएंगे। पूरे प्रदेश में संविधान यात्रा निकाली जाएगी। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हुई।
कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली मुख्यातिथि थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू भी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा लोकसभा चुनावों के लिए घोषणापत्र प्रारूप एवं प्रदेश में बढ़ रही दलित विरोधी गतिविधियों के खिलाफ संघर्ष की रूपरेखा तैयार करना रहा।
भाजपा दलितों पर अत्याचार व उत्पीड़न करती
सह प्रभारी गुरकीरत सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा दलितों के उत्थान को कार्य करती है। भाजपा दलितों पर अत्याचार व उत्पीड़न करती है। यह कांग्रेस का ही प्रयास है कि वह दलितों से उनके मुद्दे घोषणापत्र के लिए मांग रहे हैं।
सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग एक मजबूत संगठन है। प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही दलितों को उत्पीड़न शुरू हो गया है।
सिरमौर में पत्रकार जिंदान की हत्या, मंडी में दलित परिवारों के घर तोड़ना, कुल्लू में दलित स्कूली बच्चों को अलग बैठाकर भेदभाव करना तथा हमीरपुर में दलित छात्रा के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं इसका उदाहरण हैं।
सर्व मेघराज धागटा, कमल कुमार, नमीना कश्यप, नरेश चौहान, होशियार सिंह, डॉ. उषा रानी, यशपाल तनायक, जीवन कुमार, डीडी कश्यप, सुमन आर्य, मनजीत सिंह, रविंद्र बिट्टू, केसी भाटिया, विनोद कुमार, नरोत्तम राम, जयवंती देवी, विनोद भाटिया, मनोज कुमार, देवी राम, सुशील कुमार, रंजीत शास्त्री और सेन राम नेगी मौजूद रहे।