{"_id":"f23337dba19e4f27f7bdf4b944dc5a1a","slug":"sukhvinder-singh-sukhu-statement-on-mnrega-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मनरेगा को कमजोर करने की कोशिश कर रही है केंद्र सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मनरेगा को कमजोर करने की कोशिश कर रही है केंद्र सरकार'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 02 Feb 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार मनरेगा योजना को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। केंद्र सरकार से मनरेगा के तहत मजदूरों को मिलने वाली राशि का भी समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके बजट को भी पहले से काफी कम कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी कांग्रेसजनों का आह्वान किया कि वे इस योजना के प्रति सजग रहें और प्रदेशवासियों को भी सचेत करें। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में पूर्व यूपीए सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि मनरेगा के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मेलन हुआ। इसकी अध्यक्षता सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की।
विज्ञापन
सुक्खू ने इस महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि दो फरवरी 2006 को तत्कालीन प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गांरटी (मनरेगा) का शुभारंभ किया गया था और आज दो फरवरी 2016 को इस योजना को पूरे 10 वर्ष हो गए हैं।
विज्ञापन
इस ऐतिहासिक मनरेगा योजना के दस वर्षों को स्मरणीय बनाने के लिए यह सम्मेलन करवाया जा रहा है। मोदी ने सत्ता में आने के बाद इस योजना का मजाक उड़ाया और कांग्रेस की विफलताओं का जीता जागता स्मारक बताते हुए इसे बंद करने की बात की थी।
वीरभद्र-विप्लव विवाद को सुलझाएंगे सुक्खू
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू जल्द ही वीरभद्र-विप्लव के बीच पैदा हुए विवाद को सुलझाएंगे। सुक्खू ने कहा कि वे दोनों वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत तौर पर बातचीत करेंगे और इस मसले का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। सुक्खू ने मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि विप्लव ठाकुर राज्यसभा में सांसद हैं और वे इसी क्षेत्र से विधायक भी रह चुकी हैं।
ऐसे में ही वे देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने का समर्थन कर रही हैं। मुख्यमंत्री देहरा के बजाय धर्मशाला के निकट जदरांगल में केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने की बात कर रहे हैं। सुक्खू ने कहा कि दोनों ही प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और दोनों से ही वे व्यक्तिगत तौर पर बातचीत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सांसद विप्लव ठाकुर के बीच पिछले कुछ समय से तीखी बयानबाजी का दौर चल रहा है। विप्लव ठाकुर को वीरभद्र सिंह ने मौकापरस्त कहा है। विप्लव ठाकुर के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व महासचिव और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य कुलदीप सिंह राठौर भी आ गए हैं।