हिमाचल: 18 साल में छठी बार जनवरी महीने में हुई अच्छी बर्फबारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बीते 18 सालों के दौरान अब छठी बार जनवरी में अच्छी बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। राजधानी शिमला में नए साल के दौरान शुक्रवार सुबह तीसरी बार हिमपात हुआ। जनवरी महीने में शिमला शहर में अभी तक कुल 61 सेंटीमीटर बर्फ गिर चुकी है।
शुक्रवार सुबह शहर में सात सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई। इससे पहले 21 जनवरी की रात को 45 और 13 जनवरी को नौ सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी। बीते चार दिनों के दौरान हिल्स क्वीन में दूसरी बार बर्फबारी होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
हिल्स क्वीन शिमला में जनवरी महीने के दौरान कम बर्फबारी होने के ट्रेंड पर साल 2019 ने ब्रेक लगा दी है। बीते 18 सालों में से सिर्फ छह साल ही जनवरी के महीने में अच्छी बर्फबारी हुई है। 11 सालों के दौरान दस सेंटीमीटर से ज्यादा शिमला में जनवरी महीने के दौरान बर्फ नहीं गिरी।
शिमला में साल 2005 के नवंबर, दिसंबर और साल 2006 के जनवरी, फरवरी और मार्च महीने में बिल्कुल भी बर्फबारी नहीं हुई। साल 2009-10 में सिर्फ नाममात्र 1.8 सेंटीमीटर पूरे सीजन में रिकॉर्ड की गई।
इन सालों में दस सेंटीमीटर से कम बर्फबारी
1995 में नवंबर के दौरान शिमला में बर्र्फ गिरी थी। उस समय 7.8 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। इसके बाद से अभी तक नवंबर में बर्फबारी नहीं हुई है। साल 1992 में भी नवंबर में 4 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी। बीते साल जनवरी महीने में 7.3 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई थी।
इन सालों में दस सेंटीमीटर से कम बर्फबारी
साल बर्फबारी (सेंटीमीटर)
2001 9.9
2003 9.8
2006 0.0
2007 0.0
2008 1.0
2009 8.7
2010 1.8
2011 8.5
2015 9.9
2016 2.1
2018 7.3
इन पांच सालों में हुई अच्छी बर्फबारी
इन पांच सालों में हुई अच्छी बर्फबारी
साल बर्फबारी (सेंटीमीटर)
2004 96.6
2005 94.3
2012 95.0
2013 63.6
2017 82.7
2019 61.0
दिसंबर की जगह फरवरी-मार्च में शिफ्ट हुई बर्फबारी
हिमाचल में अब दिसंबर के बजाय फरवरी-मार्च में ज्यादा बर्फबारी हो रही है। साल 2000 से 2018 तक दिसंबर में 17 दिन बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। इसी अवधि के दौरान फरवरी में 46 दिन और मार्च में 18 दिन बर्फबारी हुई।
साल 2013-14 से मार्च महीने में सात बार बर्फबारी हुई है। दिसंबर महीने में छह बार। 90 के दशक में जहां कुल बर्फ 130 से लेकर 262 सेंटीमीटर तक रिकॉर्ड की गई। साल 2000 के बाद 120 सेंटीमीटर से अधिक बर्फ नहीं गिरी।