{"_id":"8a45cd1ffecffcdb9f0bf6b9f7ecde34","slug":"sub-junior-bedminton-championship-will-be-played-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में होगी जूनियर बेडमिंटन चैंपियनशिप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में होगी जूनियर बेडमिंटन चैंपियनशिप
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
Updated Fri, 25 Jul 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
योनेक्स सनराइज एचपी स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 31 जुलाई से शिमला में होने जा रही है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन
इसमें अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नैशनल चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र शर्मा और आयोजन सचिव विजय धौटा ने बताया कि पहले यह प्रतियोगिता सोलन में होनी थी।
तकनीकी कारणों से यह चैंपियनशिप अब शिमला में आयोजित की जा रही है।