फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sub inspector returned a sum of 5 lakh.

वाह इंस्पेक्टर साहब, आपकी ईमानदारी को सलाम

Fri, 31 Oct 2014 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 31 Oct 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
Sub inspector returned a sum of 5 lakh.

वर्तमान में जब भ्रष्टाचार व बेईमानी का बोलबाला है वहां आज भी कई ऐसे ईमानदार लोग हैं जिनका बड़ी धनराशि मिलने पर भी ईमान नहीं डोलता।

विज्ञापन


यहां बात हो रही हमीरपुर पुलिस में तैनात टै्रफिक इंचार्ज एसआई पाल सिंह चंदेल की। उन्होंने बस स्टैंड में मिले 5,56,700 रुपये लौटाकर न केवल अपने पेशे को गौरवान्वित किया बल्कि ईमानदारी का परिचय भी दिया है।

एसआई पाल सिंह चंदेल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब सवा तीन बजे के करीब जब वह ड्यूटी पर बस अडडे के पास तैनात थे तो उन्हें एक काले रंग का बैग मिला। बैग में 5,56,700 रुपये बरामद हुए और साथ में आरडी एजेंट के फार्म व रसीद बुक भी थी। लेकिन इस बैग में किसी भी व्यक्ति का नाम व पता नहीं होने से पाल सिंह ने उक्त बैग अपने पास ही रख लिया।
विज्ञापन


वहीं बैग गुम होने के आधे घंटे बाद ही पुलिस चौकी में वार्ड चार से अरविंद सिंह का बैग गुम होने का फोन आया। इस पर पुलिस कंट्रोल रूम में अरविंद सिंह व उसकी पत्नी नीना कुमारी को बुलाया गया। जहां पर जांच के दौरान उक्त बैग नीना कुमारी का ही निकला जिसे पाल सिंह ने पैसों सहित लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीना कुमारी ने बताया कि वह आरडी एजेंट है और स्कूटी पर बस अड्डे की ओर जा रही थी कि अचानक पैसों से भरा बैग कहीं गिर गया। बैग को हर जगह तलाश किया लेकिन नहीं मिला। नीना ने पुलिसकर्मी का पैसों से भरा बैग लौटाने पर आभार जताया और इमानदारी की तारीफ की।


उधर, बैग गुम होने की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई और पुलिसकर्मी पाल सिंह चंदेल द्वारा लाखों रुपये लौटाने की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।

वहीं पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बौद्ध का कहना है कि पाल सिंह के पास करीब साढ़े पांच रुपये से भरा बैग मिला था जिसे मालिक को लौटा दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी ने ईमानदारी का परिचय दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed