फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   students protest and procession for teacher appointment

शिक्षकों के लिए बघेईगढ़ में जुलूस-धरना, बनाला स्कूल में नारेबाजी

Thu, 07 Jun 2018 10:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चांजू (चंबा)/कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, चांजू (चंबा)/कुल्लू Updated Thu, 07 Jun 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
students protest and procession for teacher appointment

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बघेईगढ़ के विद्यार्थियों और अभिभावकों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है। बुधवार को विद्यार्थी अभिभावकों के साथ मोमबत्तियां लेकर पंचायत भवन के प्रांगण में धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


अभिभावकों में रोष है कि 21 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार और प्रशासन स्कूल में खाली चल रहे शिक्षकों के खाली पद भरने के लिए गंभीर नहीं है। 21 दिन बाद भी स्कूल एकमात्र अध्यापक को छोड़कर शेष अन्य अध्यापकों ने ज्वाइन नहीं किया है। 
विज्ञापन


बघेईगढ़ में अध्यापकों के खाली पदों को भरने की मांग को लेकर 16 मई को 252 विद्यार्थियों ने मिड-डे मील खाने से मना कर दिया था। 17 मई को कक्षाओं का बहिष्कार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के साथ अनशन पर बैठे जाएंगे

students protest and procession for teacher appointment

स्कूल के बच्चे इस मांग पर अड़े हैं कि जब तक रिक्त पदों को नहीं भरा जाता है, स्कूल नहीं जाएंगे। बुधवार को विद्यार्थी अनशन करने की जिद पर अड़ गए। हालांकि, अभिभावक और स्कूल प्रबंधन समिति ने इन्हें रोक लिया।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता विपिन राजपूत ने छात्रों को समझाया कि मामले को लेकर डीसी से मिले हैं। डीसी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इधर, अभिभावकों का कहना है कि

अगर कल तक कोई हल नहीं निकला तो वो भी बच्चों के साथ अनशन पर बैठे जाएंगे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल ने बताया कि रिक्त पदों को लेकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है। 

विद्यार्थियों की जगह अभिभावक पहुंचे बनाला स्कूल, खोला मोर्चा

students protest and procession for teacher appointment

 बाह्य सिराज के हाई स्कूल बनाला में शिक्षकों के खाली पदों को लेकर अभिभावकों का आंदोलन अब उग्र होता जा रहा है। बुधवार को 100 से अधिक अभिभावकों ने स्कूल परिसर में आकर सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

स्कूल के अध्यापकों की कमी के चलते अभिभावकों का बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा और 142 विद्यार्थी भी स्कूल नहीं पहुंचे। यहां मुख्य अध्यापक, टीजीटी कला के दो पद, टीजीटी मेडिकल का एक पद, टीजीटी नॉन मेडिकल का एक पद तथा शारीरिक शिक्षा के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर

बहिष्कार कर रहे एसएमसी के अध्यक्ष हवा सिंह, अभिभावक रोशन लाल, चमन लाल, धर्म सिंह, रमेश कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, प्रताप सिंह, होशियार सिंह, पुष्पा देवी, राम मूर्ति, खेम राम, सुंदर सिंह, अनूप राम, कर्म सिंह, तारा चंद, यशपाल, उषा देवी, गुरदयाल, शीला देवी, प्रभा देवी, मथुरा देवी,

करतार सिंह तथा दीपा देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग मांगों को नहीं मानता है, बहिष्कार चलता रहेगा।  उधर, वीरवार को निरीक्षण विंग के उपनिदेशक बलवंत सिंह ठाकुर प्रिंसिपल अमर सिंह तथा हंसराज आचार्य के साथ बनाला स्कूल का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे।

इधर, उप-सचिव शिक्षा विभाग वेद भूषण सुग्यान ने बताया कि मामला सरकार तक पहुंचाया है। शिक्षा विभाग के निदेशक को जांच करने को कहा है। जल्द ही इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed