फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students of Himachal colleges will read the stock market lessons

हिमाचल के कॉलेजो में विद्यार्थी पढ़ेंगे शेयर बाजार का पाठ

Tue, 27 Nov 2018 01:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 27 Nov 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
Students of Himachal colleges will read the stock market lessons
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शेयर बाजार की भाषा और उसमें निवेश की बारीकियों से अवगत करवाया जाएगा। वित्तीय प्रबंधन की बारीकियां जानने के लिए विद्यार्थियों को अलग से कोई शिक्षा नहीं लेनी होगी।

विज्ञापन


विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में फाइनेंशियल लैब स्थापित करने का प्रस्ताव किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जल्द ही एक्सीलेंस कॉलेज से इस योजना का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


योजना के तहत प्रदेश के हर जिले के दो डिग्री कॉलेजों में 50 विद्यार्थियों के बैच को वित्तीय प्रबंधन की शिक्षा दी जाएगी। प्रदेश में फाइनेंशियल लिटरेसी को बढ़ावा देने के लिए फाइनेंशियल लैब खोलने का फैसला लिया है। किसी भी संकाय में शिक्षा प्राप्त कर विद्यार्थी इसमें प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों में इसके लिए तीन महीने का विशेष कोर्स करवाया जाएगा। सूबे के किन-किन कॉलेजों में फाइनेंशियल लैब बनाई जाएगी। इसको लेकर अभी मंथन जारी है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही कॉलेजों के नाम तय होंगे।

शिक्षा विभाग के अनुसार इस नई योजना के तहत शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड से जुड़े चैप्टर विद्यार्थियों को पढ़ाए जाएंगे। अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों के बाद कैरियर के लिहाज से कॉलेज स्तर से ही फाइनेंशियल मार्केट से संबंधित पढ़ाई की आवश्यकता को महसूस किया जा रहा है।


इसी कड़ी में कॉलेजों में इस विषय की पढ़ाई शुरू होने से विद्यार्थियों को फाइनेंस मैनेजमेंट का पाठ सीखने को मिलेगा। शिक्षकों को इस कोर्स को पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed