फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students of govt schools may get school bags in September

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सितंबर में मिलेंगे स्कूल बैग, टेंडर आमंत्रित

Fri, 16 Jul 2021 06:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Jul 2021 06:32 PM IST
सार

 जिन कंपनियों के सैंपल पास होंगे। उन्हें ही टेंडर में शामिल किया जाएगा। बीते महीने भी खाद्य आपूर्ति निगम ने स्कूल बैग के चलते कंपनियों से सैंपल मांगे थे। कुल छह कंपनियों ने भाग लिया था, इसमें से पांच कंपनियों के सैंपल फेल हुए। 

विज्ञापन
Students of govt schools may get school bags in September
स्कूल बैग(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सितंबर महीने में स्कूल बैग मिल सकते हैं। खाद्य आपूर्ति निगम ने टेंडर आमंत्रित कर कंपनियों से आवेदन मांग लिए हैं। 21 दिन के भीतर कंपनियों को सैंपल जमा करने को कहा है। जिन कंपनियों के सैंपल पास होंगे। उन्हें ही टेंडर में शामिल किया जाएगा। बीते महीने भी खाद्य आपूर्ति निगम ने स्कूल बैग के चलते कंपनियों से सैंपल मांगे थे।

विज्ञापन


कुल छह कंपनियों ने भाग लिया था, इसमें से पांच कंपनियों के सैंपल फेल हुए। इसके चलते टेंडर रद्द किया गया। अब दोबारा से टेंडर आमंत्रित किया है। हिमाचल में पहली, तीसरी, छठी, नौवीं कक्षा के  विद्यार्थियों को स्कूल बैग दिए जाने हैं। कोरोना के चलते प्रदेश में सरकारी स्कूल बंद है। निगम का मानना है कि जैसे-जैसे बंदिशें हटाई जा रही हैं, इससे लग रह है कि स्कूल खुल सकते हैं। ऐसे में सरकार ने  विद्यार्थियों के लिए बैग देने का फैसला लिया है। खाद्य आपूर्ति निगम सिर्फ बैग के टेंडर करेगा। स्कूलों में  विद्यार्थियों को बैग उपलब्ध कराना शिक्षा विभाग का जिम्मा रहेगा। 
विज्ञापन


हिमाचल और बाहरी राज्यों में जांच को भेजे जाएंगे सैंपल
प्रदेश सरकार स्कूल बैग के सैंपल जांच के लिए हिमाचल और बाहरी राज्यों में कराएगा। इसके बाद दोनों लैब से रिपोर्ट सही आने पर ही कंपनियों को टेंडर में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्कूल बैग के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। 21 दिन के भीतर कंपनियों को सैंपल जमा करने को कहा है। इसके बाद सैंपल लैब में जांच को भेजे जाने हैं। - राजेंद्र गर्ग, खाद्य आपूर्ति मंत्री ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed