{"_id":"628ba2b83297aa3992227877","slug":"student-slapped-case-child-protection-commission-sought-report-from-deputy-commissioner-chamba-deputy-chairman-slapped-the-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"Student Slapped case: छात्र को थप्पड़ मारने के मामले में बाल संरक्षण आयोग ने उपायुक्त चंबा से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Student Slapped case: छात्र को थप्पड़ मारने के मामले में बाल संरक्षण आयोग ने उपायुक्त चंबा से मांगी रिपोर्ट
Mon, 23 May 2022 08:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 23 May 2022 08:37 PM IST
सार
बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष किरण धांटा ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से भी कर दी है। धांटा ने बताया कि राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष को उन्होंने मामले का वीडियो भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विस उपाध्यक्ष विद्यार्थियों से संवाद के दौरान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के चुराह स्कूल में विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज का विद्यार्थी को थप्पड़ मारने का मामला बाल संरक्षण आयोग तक पहुंच गया है। आयोग ने इस बाबत उपायुक्त चंबा से रिपोर्ट मांगी है। आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी ने बताया कि उपायुक्त की रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। आयोग ने जिला चंबा में अपने सहयोगियों से भी मामले की पूरी जानकारी देने को कहा है। उधर, बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष किरण धांटा ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से भी कर दी है।
विज्ञापन
धांटा ने बताया कि राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष को उन्होंने मामले का वीडियो भेजकर कार्रवाई की मांग की है। किरण धांटा ने कहा कि प्रदेश में सामने आए इस मामले को लेकर सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बावजूद सरकार और संबंधित विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी के परिजन से बहला फुसला कर विधानसभा उपाध्यक्ष के पक्ष में बयान देने के लिए दबाव बनाया गया है।
विज्ञापन