{"_id":"58a5928f4f1c1bbd5cd84040","slug":"student-killed-in-bike-accident-at-kandaghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात पेट्रोल भरवाने निकले 12वीं के छात्र को गाड़ी ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देर रात पेट्रोल भरवाने निकले 12वीं के छात्र को गाड़ी ने रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन)
Updated Fri, 17 Feb 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सोलन जिला के कंडाघाट चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। घटना बुधवार देर रात की है। युवक स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कमल वर्मा पुत्र दुर्गा सिंह निवासी गांव कोटला बुधवार देर रात कंडाघाट स्थित पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में तेल भरवाने गया था। वह कंडाघाट चौक के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस कारण उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कमल कंडाघाट स्कूल में जमा दो कक्षा में पढ़ता था तथा मार्च में उसने परीक्षा देनी थी।
विज्ञापन
इस दुर्घटना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कंडाघाट दलीप ने बताया कि मृतक स्थानीय युवक है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।