फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Student Killed in Bike Accident at Kandaghat.

देर रात पेट्रोल भरवाने निकले 12वीं के छात्र को गाड़ी ने रौंदा, मौत

Fri, 17 Feb 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन) Updated Fri, 17 Feb 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
Student Killed in Bike Accident at Kandaghat.

हिमाचल के सोलन जिला के कंडाघाट चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। घटना बुधवार देर रात की है। युवक स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कमल वर्मा पुत्र दुर्गा सिंह निवासी गांव कोटला बुधवार देर रात कंडाघाट स्थित पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में तेल भरवाने गया था। वह कंडाघाट चौक के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस कारण उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।   कमल कंडाघाट स्कूल में जमा दो कक्षा में पढ़ता था तथा मार्च में उसने परीक्षा देनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दुर्घटना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कंडाघाट दलीप ने बताया कि मृतक स्थानीय युवक है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed