छात्र को क्लास में दर्दनाक सजा दे रहे थे टीचर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के रोहड़ू स्थित ग्लोरी इंटरनेशल पब्लिक स्कूल के भवन की तीसरी मंजिल से एक बच्चे के कूदने के मामले में कई बड़ी बातें सामने आई हैं। पुलिस को दी शिकायत में इस छात्र आयुष के नाना का कहना है कि उसे क्लास में कड़ी सजा दी जा रही थी।
बेटे को करीब दो घंटे से लगातार टीचर सजा दे रहे थे। इसके शरीर पर छड़ी के निशान भी मिले हैं। यानि सजा के साथ उसे पीटा भी जा रहा था। टीचर की मार इतनी बढ़ गई थी कि ये मासूम दो बार बेहोश भी हो गया।
मगर टीचर इसे महज ड्रामा बताते हुए उसे सजा पर सजा दे रहे थे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीजीआई में भर्ती है छात्र
आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला यह छात्र इस समय पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती है। बच्चे के नाना ने पुलिस थाना रोहड़ू में घटना की लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बच्चे पर शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
बच्चे के नाना कृष्ण लाल ने पुलिस थाना रोहड़ू में शिकायत दर्ज करवाई कि बच्चे को शनिवार के दिन शिक्षकों ने करीब दो घंटे तक शारीरिक यातनाएं दीं। शिक्षकों की प्रताड़ना से परेशान आकर बच्चे ने भागने की कोशिश की तो शिक्षक उसके पीछे दौड़े।
शिक्षकों के भय से बच्चा स्कूल के भवन की तीसरी मंजिल से कूदा गया था। उन्होंने कहा कक्षा में पढ़ने वाले अन्य बच्चों ने घटना की पूरी जानकारी दी है। डीएसपी रोहड़ू राजकुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस ने घायल बच्चे के नाना कृष्ण की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। स्कूल से वीडियो फुटेज भी ली जा सकती है।