फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   search operation for 19 lives in mandi continued

हिमाचल हादसा: कहां खो गईं 21 जिंदगियां!

Tue, 10 Jun 2014 04:37 PM IST
Updated Tue, 10 Jun 2014 04:37 PM IST
विज्ञापन
search operation for 19 lives in mandi continued

15 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बावजूद ब्यास नदी में बहे एक टूअर गाइड सहित 21 इंजीनियरिंग छात्रों का अभी भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ऑपरेशन में जुटे करीब 400 जवानों ने नदी कि किनारों से लेकर संभावित स्थानों पर छात्रों को तलाशा।

विज्ञापन


लेकिन उनके हाथ शुरूआती सफलता के बाद निराशा ही हाथ लगी। वहीं अपने बच्चों की झलक पाने को परिजनों की निगाहों में अभी भी आस बंधी हुई है।

20 किलोमीटर के दायरे में ही चलेगा सर्च ऑपरेशन

search operation for 19 lives in mandi continued

पंडोह डैम में ट्रैप लगाया है ताकि बहकर यहां क पहुंचे शव आगे ना जा सकें। इस ट्रैप में फंसने वाली हर संदिग्‍ध चीज की भी पड़ताल की जा रही है।

छात्रों की तलाश में लगे बचाव दल के अनुसार सर्च ऑपरेशन मंगलवार को भी सुबह से शुरू होगा और इसका दायरा 20 किलोमीटर का ही रहेगा।

इसमें किनारों की दोबारा छानबीन की जाएगी। बचाव दल भी मंगलवार को नई उम्मीद के साथ ऑपरेशन शुरू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या सिल्ट में दब गई जिंदगियां!

search operation for 19 lives in mandi continued

नदी में बचाव में जुटे बचाव दलों के अधिकारियों का कहना है कि जब पानी के तेज बहाव में इंजीनियरिंग छात्र आए तो पानी के साथ साथ बड़ी मात्रा में सिल्ट भी आई थी।

ऐसे में आशंका है कि ज्यादातर शव बहने के दौरान सिल्ट में दब गए होंगे। अब प्रशासन के पास सिल्ट के हटने का इंतजार करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। ऐसे में सर्च ऑपरेशन आने वाले चार से पांच दिनों तक जारी रहेगा।

विज्ञापन

बुलाए गए गोताखोर

search operation for 19 lives in mandi continued

मंगलवार को पुख्ता ढंग से सर्च ऑपरेशन के लिए गोताखोरों को बुलाया जाएगा। हालांकि सोमवार को भी 15 राफ्टरों के साथ और गोताखोर पानी में उतरे थे। इससे पूर्व हुए हादसो में भी देखा गया है क‌ि शवों को मिलने में दो से तीन दिन का समय लग जाता है।

ऐसे में शव पानी से फूलने के कारण नदी में ऊपर आ जाते हैं या फिर किनारों पर लग जाते हैं। इसको देखते हुए मंगलवार को भी नदी के किनारों को भी एक बार फिर खंगाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed