फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   State Cabinet top five decision

एक क्लिक में पढ़िए कैबिनेट के ये 10 बड़े फैसले

Fri, 25 Jul 2014 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 25 Jul 2014 08:19 PM IST
विज्ञापन
State Cabinet top five decision

विधानसभा सत्र से ठीक पहले हुई हिमाचल मंत्रिमंडल की अहम बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। सबसे पहला फैसला गरीब परिवारों को राहत देने वाला है। सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों में एपीएल (गरीबी रेखा से ऊपर वाले) परिवारों को 35 किलो अनाज देने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


दूसरे बड़े फैसले के तहत विभिन्न संस्थानों में खाली पड़े पदों को भरने को मंजूरी दी गई। इसके तहत 100 पंचायत सहायक, लोक निर्माण विभाग में आठ एसिसटेंट इंजीनियर के पद भरने, राजीव गांधी सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला में कांट्रेक्ट आधार पर रिक्त पद भरने की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन


इसके अलावा जेल विभाग में 30 अतिरिक्त वार्डर कांट्रेक्ट आधार पर रखे जाएंगे।

टाहलीवाल नगर पंचायत, स्टांप ड्यूटी आधी

State Cabinet top five decision

कैबिनेट का तीसरा बड़ा फैसला ऊना जिले में टाहलीवाल को नगर पंचायत बनाने का लिया गया। स्थानीय नागरिक टाहलीवाल को नगर पंचायत बनाने का विरोध कर रहे थे, जबकि इस इलाके में लगे उद्योगपति चाहते थे कि टाहलीवाल को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाए।

बताते चलें कि यह इलाका उद्योग मंत्री मुकेश आग्निहोत्री के विधानसभा क्षेत्र में आता है। चौथे बड़े फैसले के तहत सरकार ने हिमाचल प्रदेश में इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करने के लिए स्टांप ड्यूटी आधी करने का फैसला किया है। प्रदेश मंत्रिमंडल ने वीरवार को बैठक में यह मंजूरी दी।

पांचवां फैसला मजदूरों से जुड़ा है। इसके तहत श्रम कल्याण के लिए बड़ा कदम उठाते हुए दुर्घटना में मृत्यु होने पर श्रमिक के परिजन को एक लाख रुपये का मुआवजा देने की मंजूरी दी गई है।

37 हाइड्रो प्रोजेक्ट को मंजूरी

State Cabinet top five decision

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में छठा फैसला 37 हाइड्रो प्रोजेक्ट लगाने की स्वीकृति देने का है। प्राइवेट सेक्टर में बिल्ड, ऑन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर नीति के तहत 37 हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे।

इसके लिए ग्लोबल टेंडर मांगे जाएंगे। कैबिनेट ने 35 लाख रुपये प्रति मेगावाट की न्यूनतम लागत तय की है। सातवें फैसले के तहत हिमाचल प्रदेश बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन रूल्स 2008 में संशोधन को मंजूरी दी गई है।

इसके तहत सामान्य मौत पर श्रमिक के परिजन को 50,000 रुपये, साइकिल, सोलर लैंप, वाशिंग मशीन दी जाएगी। वहीं, पालमपुर स्थित हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय परिसर में केंद्र सरकार को विज्ञान संग्रहालय स्थापित करने के लिए नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम को जमीन तबदील करने की मंजूरी दी गई। ये सरकार का आठवां फैसला है।

विज्ञापन

बागवानों को फल प्रोसेसिंग यूनिट

State Cabinet top five decision

प्रदेश के बागवानी उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए फल संग्रह केंद्र, पैकेजिंग एंड ग्रेडिंग, छंटनी घर, प्रीकूलिंग और फल प्रोसेसिंग यूनिट शिमला जिले के कुमारसैन तहसील के किंगल और सैंज में स्थापित करने की मंजूरी दी गई। सरकार का ये फैसला बागवानों को बड़ी राहत देगा।

इसेक अलावा सिलाई अध्यापिकाओं को एक साल की एक्सटेंशन देने का भी फैसला लिया गया है। वह अभी अनुबंध पर तैनात हैं। इन दो फैसलों के साथ कुल दस बड़े फैसले कैबिनेट में लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed