फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sports meet at St. Edward school

सेंट एडवर्ड स्कूल में 'दिल में बजी घंटियां'

Sat, 13 Sep 2014 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 13 Sep 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
sports meet at St. Edward school

सेंट एडवर्ड स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक समारोह मोजेक-2014 धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक इंटेलिजेंस सौम्या ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य फादर अनिल, उपप्रधानाचार्य फादर नवीन और स्कूल प्रबंधक ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।

विज्ञापन


सौम्या ने बच्चों से अपने अनुभव साझा किए। कहा कि माता-पिता बच्चों के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। माता-पिता बच्चे को कोई काम करने से मना करते हैं तो उसमें बच्चों की भलाई छिपी होती है। समारोह में छठीं से लेकर ग्यारहवीं तक के छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन


छठी कक्षा के बच्चों ने योग, सातवीं के बच्चों ने ड्रिल और आठवीं के बच्चों ने नृत्य नाटिका पेश की। दसवीं के छात्रों ने कराटे के करतब दिखाए। नौवीं और ग्यारहवीं के छात्रों ने फिल्मी गीतों ‘ तूने मारी एंट्री और दिल में बजी घंटी’, डिस्को समेत कई गानों पर डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीसी के कैडेटों ने परेड की। वार्षिक समारोह के समापन में दसवी के छात्रों ने किन्नौरी नाटी, गद्दी और तिब्बती नृत्य भी किया। समारोह में सपर्श, रिषभ, शिवम, संयोग, विश्वेष, युगल, मानिक, आयूष, पार्थ, आर्यन, ईशान, पवन, पनव सहित स्कूली छात्रों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed