फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   speculation of Priyanka gandhi vadra about take charge of himachal Congress

शिमला दौरे पर आईं प्रियंका के प्रदेश कांग्रेस का प्रभार संभालने के कयास

Sun, 18 Aug 2019 02:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Aug 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
speculation of Priyanka gandhi vadra about take charge of himachal Congress
प्रियंका गांधी - फोटो : PTI

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका वाड्रा क्या हिमाचल की प्रभारी बनने की तैयारी में हैं? पति रॉबर्ड वाड्रा के साथ शिमला आईं प्रियंका के हिमाचल दौरे में ऐसे कयास लगाए जाने लगे हैं।

विज्ञापन


वे छराबड़ा स्थित अपने नए आशियाने में आराम फरमा रही हैं। हालांकि, प्रियंका वाड्रा का यह निजी दौरा कहा जा रहा है। लेकिन इस दौरान उन्होंने हिमाचल कांग्रेस की नब्ज टटोलने से लेकर कुछ नेताओं से पार्टी की स्थिति का फीडबैक भी लिया है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो कुछ पार्टी नेताओं ने प्रियंका से मुलाकात कर हिमाचल का अतिरिक्त प्रभार संभालने का अनुरोध भी किया है। दरअसल, हिमाचल से प्रियंका का गहरा लगाव है। उनका नया आशियाना शिमला के समीप छराबड़ा में तैयार हो गया है। उन्होंने यहां रहना भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका ने इस बार हिमाचल कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को लेकर काफी रुचि दिखाई और पार्टी के बारे में जानकारी भी हासिल की। हालांकि, प्रियंका ने दौरे में अब तक पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित अन्य बड़े पदाधिकारियों से दूरी बनाए रखी है।

लेकिन सूत्रों ने बताया कि एआईसीसी महासचिव प्रियंका वाड्रा से मिले कुछ नेताओं ने उनसे हिमाचल का अतिरिक्त प्रभार संभालने की गुजारिश की है। प्रियंका को यह भी अवगत कराया गया है कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी का भी प्रदेश से विशेष लगाव रहा है।

हिमाचल के गठन में उनकी अहम भूमिका रही है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस के एक धड़े ने मांग उठाई थी कि प्रियंका का हिमाचल से रिश्ता है और उनका छराबड़ा में आशियाना भी है। इस कारण प्रभारी रजनी पाटिल के बदले एआईसीसी महासचिव प्रियंका को हिमाचल का प्रभारी बनाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed