{"_id":"5d35aba58ebc3e6d216fd921","slug":"son-and-mother-died-and-three-injured-in-road-accident-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी पिकअप, मां और बेटे की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी पिकअप, मां और बेटे की मौत, तीन घायल
Mon, 22 Jul 2019 05:57 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 22 Jul 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर जिले में एक पिकअप के पहाड़ी से लुढ़कने से मां-बेटे की मौत हो गई। तलाई पुलिस थाना के अंतर्गत क्षेत्र कोटधार की तलाई-मलोहट सड़क पर झुंझणू गांव के पास पिकअप को मोड़ते वक्त उक्त हादसा हुआ।
विज्ञापन
गाड़ी करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे में मारा गया मासूम अभी दो महीने का था। उक्त लोग दोस्त के घर से सालगिरह मना कर लौट रहे थे। इसी दौरान घर के पास गाड़ी मोड़ते वक्त उक्त हादसा हो गया। हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को बलवीर सिंह अपनी पत्नी, बेटे और साली के साथ चालक अजित सिंह के घर दोस्त होने के नाते आए हुए थे और अजित सिंह इस परिवार को रात को उनके घर छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान मोड़ते समय गाड़ी अनियंत्रित होकर पहाड़ी से 150 मीटर नीचे जा गिरी जिसमें आरती 22 वर्ष और पियुष 2 माह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बलवीर सिंह, पूजा व चालक अजित सिंह को गंभीर चोटें आई हैं।
गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे व घायलों को बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया जहां अब तीनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल पूजा देवी के बयान पर चालक अजित सिंह के खिलाफ पुलिस थाना तलाई में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने म़ृतकों का जिला अस्पताल बिलासपुर में पोस्टमार्टम करवा दिया है।