फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   solar fencing subsidy fraud of 22 lakh rupee in himachal pradesh

सोलर फेंसिंग के नाम पर किसानों से 22 लाख ऐंठकर कंपनी गायब

Fri, 23 Mar 2018 12:32 PM IST
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 23 Mar 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
solar fencing subsidy fraud of 22 lakh rupee in himachal pradesh

किसानों से लगभग 22 लाख रुपये ऐंठकर एक कंपनी उनका काम किए बगैर कहीं गायब हो गई है। सोलर फेंसिंग के नाम पर इस कंपनी ने कृषकों से ये पैसे ऐंठे और चार-पांच महीनों के बाद भी उनके यहां लौटकर नहीं आई।

विज्ञापन


ये धोखाधड़ी हिमाचल प्रदेश कि किन्नौर जिले में हुई है। इसके बाद कृषि महकमे ने इस कंपनी को कारण बताओ नोटिस दिया है। इस घटना के बाद राज्य कृषि निदेशालय ने प्रदेश भर में इस कंपनी को दिए गए तमाम कामकाज का भुगतान रोक दिया है। इस कंपनी का कार्यालय हमीरपुर में है। इसके पास अन्य जिलों का काम भी है।

विज्ञापन
Trending Videos

किन्नौर में किसानों से धोखाधड़ी, कृषि महकमे ने जारी किया नोटिस

solar fencing subsidy fraud of 22 lakh rupee in himachal pradesh

राज्य कृषि विभाग के तहत हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना लागू की गई। इसमें सोलर फेंसिंग की जाती है। इस फेंसिंग से जंगली-जानवरों को हल्के करंट से रोका जाता है। चालू वित्त वर्ष में इस फेंसिंग में किसानों को 80 फीसदी सब्सिडी जा रही है।

ये सब्सिडी सीधे तौर पर देने के बजाय कंपनियों के माध्यम से दी जा रही है। दरअसल, कुछ कंपनियों को ही कृषि महकमे ने इसके लिए सूचीबद्ध कर रखा है। सूचीबद्ध कंपनियां किसानों से 20 प्रतिशत कृषक हिस्से की वसूली करती हैं। बाकी 80 फीसदी पैसे विभाग से सोलर फेंसिंग के बाद वसूलती हैं।

किन्नौर जिले के सांगला, पूह आदि क्षेत्रों में हमीरपुर की एक कंपनी को सोलर फेंसिंग का काम दिया गया। इस कंपनी ने किसानों से तो शेयर ले लिया, मगर सोलर फेंसिंग नहीं की।

किसानों से ये मंजूरी सोलर फेंसिंग प्रोजेक्ट मंजूर होने के बाद की गई। मंजूरी के बाद 90 दिन में सोलर फेंसिंग को पूरा करना होता है, लेकिन पांच-छह महीने पहले ही किसानों से उनके हिस्से के 22 लाख रुपये लेने के बावजूद उनके यहां सोलर फेंसिंग नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

एक मौका देंगे, वरना ब्लैक लिस्ट करेंगे

solar fencing subsidy fraud of 22 lakh rupee in himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश के कृषि विभाग के निदेशक डॉ. देसराज शर्मा का कहना है कि किसानों के लगभग 22 लाख रुपये लेकर सोलर फेंसिंग का काम नहीं करने वाली कंपनी को नोटिस जारी किया है।

नियमानुसार 90 दिन में सोलर फेंसिंग का काम पूरा करना तो दूर की बात है। इसने चार-पांच महीने के बाद भी मुड़कर नहीं देखा।

अन्य जिलों में इसके कामकाज का भुगतान रोक दिया गया है। कंपनी को मई तक सोलर फेंसिंग का काम पूरा करने को कहा गया है। यानी इसे अभी एक बार मौका दिया गया है, वरना ब्लैकलिस्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed