{"_id":"615b2d998ebc3e624f62d7a0","slug":"solan-property-attached-in-loan-fraud-of-84-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन: 84 लाख के लोन फर्जीवाड़े में संपत्ति अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: 84 लाख के लोन फर्जीवाड़े में संपत्ति अटैच
Mon, 04 Oct 2021 10:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:06 PM IST
सार
शिमला की दो पार्टियों ने कुल 84 लाख का लोन लेकर फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर बैंक को गुमराह किया। इस पर बैंक ने एफआईआर दर्ज करवाने के बाद रिकवरी शुुरू कर दी है।
विज्ञापन
बैंक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
विस्तार
दि बघाट अर्बन कोआपरेटिव बैंक की शिमला स्थित एक शाखा से लाखों के लोन फर्जीवाड़े में बैंक की प्रबंधन समिति ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शिमला की दो पार्टियों ने कुल 84 लाख का लोन लेकर फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर बैंक को गुमराह किया। इस पर बैंक ने एफआईआर दर्ज करवाने के बाद रिकवरी शुुरू कर दी है। दोनों की संपत्तियां अटैच कर ली हैं। जानकारी के मुताबिक शिमला के दो लोगों ने वर्ष 2019 में बैंक में जमीन के कागजात लगाकर लोन के लिए आवेदन किया था। एक व्यक्ति ने 60 लाख रुपये, जबकि दूसरे ने 24 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन
बाकायदा, इसके लिए तहसीलदार से हस्ताक्षरित डीड बनाई गई, लेकिन बाद में बैंक की ओर से जांच करने पर पाया गया कि संबंधित दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। दोनों पार्टियों का सिविल रिकॉर्ड भी ठीक नहीं है। लिहाजा, बैंक ने अब दोनों की संपत्तियां अटैच कर ली हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने अन्य बैंकों से भी लोन ले रखा है। बघाट बैंक के प्रशासक गौरव चौहान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि संबंधित डिफाल्टर पार्टियों की संपत्ति अटैच कर ली है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन