फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Solan News Chief guest shot at the closing ceremony of cricket tournament

Solan News: क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि पर चली गोली, बद्दी के थाना गांव की घटना

Sun, 30 Jun 2024 06:21 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 30 Jun 2024 06:21 PM IST
सार

जिला सोलन के थाना गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शामिल एक व्यक्ति पर गोली चल गई। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते यह गोली चली है।

विज्ञापन
Solan News Chief guest shot at the closing ceremony of cricket tournament
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना गांव में गोली चलने से कड़ूवाना गांव का एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। उसे बद्दी अस्पताल लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया है। गोली व्यक्ति की दायीं टांग में लगी है। गोली चलाने वाले व्यक्ति फरार है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते यह गोली चली है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कड़ूवाना के दीदार सिंह पुत्र ध्यान सिंह थाना गांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए थे। इसी गांव के एक अन्य व्यक्ति को भी मुख्यातिथि बुलाया गया था। दीदार सिंह जैसे ही स्टेज पर चढ़े तो वहां पर पहले से स्टेज पर बैठे हुए विशेष अतिथि इस बात से नाराज हो गए और वह दीदार सिंह को देखकर स्टेज से उतर गया। बाद में उसने पीछे से फायर किया, जिससे दीदार सिंह की टांग में गोली लग गई। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


स्टेज पर उपस्थित लोग घायल को गाड़ी से बद्दी अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया। उधर, डीएपी खजाना राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पास ऐसी सूचना आई है। सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घायल को तब तक उसके परिजन पीजीआई ले गए। पुलिस की एक टीम घायल व्यक्ति के बयान लेने के लिए पीजीआई रवाना हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed