फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Solan Himachal Pradesh Robbers cut ATM with gas cutter looted Rupee 3.50 lakh

गैस कटर से काटा एटीएम, साढ़े तीन लाख लूटकर फरार

Thu, 08 Aug 2019 04:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 08 Aug 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
Solan Himachal Pradesh  Robbers cut ATM with gas cutter looted Rupee 3.50 lakh
- फोटो : अमर उजाला

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर वाकनाघाट में गैस कटर से एमटीएम काटकर शातिर चोर साढ़े तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गए। एटीएम की सुरक्षा में कोई कर्मचारी नहीं था। बैंक कर्मियों को घटना की जानकारी सुबह करीब आठ बजे मिली। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। हाईवे पर घटना से पुलिस पर भी सवाल उठने लगे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वाकनाघाट में एसबीआई के एटीएम को निशाना बनाने के लिए आरोपियों ने सीसीटीवी पर स्प्रे का इस्तेमाल किया और उसके बाद पूरी घटना को अंजाम देते रहे। एटीएम गैस कटर से काटा गया है। पुलिस अब वाकनाघाट में आसपास लगे सीसीटीवी भी फुटेज भी खंगाल रही है। शिमला व सोलन दोनों जिलों के आला पुलिस अधिकारी भी मामले की जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


जिस जगह यह घटना हुई है वहां एटीएम हाईवे के बिल्कुल पास ही है और यहां पूरी रात यातायात चलता रहता है। इसके बावजूद चोरों के इस वारदात को अंजाम देने में कामयाब होने पर सभी पुलिस अधिकारियों को हैरान कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों या उनके वाहन को पहचानने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed