{"_id":"c4b6c922b7f1490687783c80b72b8bed","slug":"soil-testingcampaign-run-by-agriculuture-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृदा परीक्षण करवाएं, हेल्थ कार्ड बनवाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृदा परीक्षण करवाएं, हेल्थ कार्ड बनवाएं
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
Updated Tue, 14 Oct 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कृषि विभाग के निदेशक डा. जेसी राणा ने कहा कि कृषि विभाग 17 से 31 अक्तूबर के मध्य बीजोपचार तथा मृदा परीक्षण को विशेष अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान फसलों को रोगों से छुटकारा दिलाने, शत-प्रतिशत बीजोपचार और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक किया जाएगा।
मिट्टी के 25,000 नमूनों की जांच भी की जाएगी। मिट्टी परीक्षण की रिपोर्ट किसानों को ‘मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड’ पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
विभिन्न रबी फसलों के 50,000 क्विंटल उपचारित बीज भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। अभियान को प्रदेश में राष्ट्रीय टीकाकरण और पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य बीजोपचार से फसलों को बीजजनित व मृदाजनित रोगों एवं कीटों से छुटकारा दिलवाना है।
विज्ञापन
बीजोपचार के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण शिविर भी लगाए जाएंगे। राज्य के किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस रबी मौसम में बीज के 600 नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन
सोलन, पालमपुर और मंडी में स्थित बीज परीक्षण प्रयोगशाला में इनकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी। खाद के 1000 नमूने, कीटनाशकों के 150 नमूने लिए जाएंगे और इनकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी।