फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snowfall in kullu chamba and bharmour.

प्रदेश के पहाड़ों पर हिमपात, ठंड बढ़ी

Fri, 28 Nov 2014 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/भरमौर/शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/भरमौर/शिमला Updated Fri, 28 Nov 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
snowfall in kullu chamba and bharmour.

हिमाचल में फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मनाली, लाहौल और भरमौर की चोटियों पर ताजा हिमपात के चलते प्रदेश में शीत लहर तेज हो गई है। मनाली में पारा 0.8 डिग्री पहुंच गया है, जबकि लाहौल के मुख्यालय केलांग में तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे चल रहा है। राजधानी शिमला में भी ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन


शिमला समेत प्रदेश के विभिन्न भागों में वीरवार को बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। शुक्रवार से एक सप्ताह तक मौसम सामान्य रहेगा। ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन


रोहतांग, मनाली की पीर पंजाल और लाहौल की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। रोहतांग दर्रे पर 4 इंच ताजा बर्फ रिकार्ड की गई। भरमौर की ऊपरी पहाड़ियों सुपा, बड़ग्रां, बटोर, उलांसा, सुआई ककरी, क्वारसी, नयाग्रां तथा मणिमहेश में डेढ़ इंच तक हिमपात हुआ। तीसा के साच, मंगलीधार, नोडलधार तथा सनवाल में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed