{"_id":"9be09bd07a71173274caf7500e4589c4","slug":"snowfall-in-himachal-live-video-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से लकदक हुआ हिमाचल, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से लकदक हुआ हिमाचल, देखें वीडियो
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 08 Feb 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
मौसम का मिजाज बदलते ही हिमाचल के कई इलाके एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गए हैं। लंबे इंतजार के बाद पहाड़ों की रानी शिमला ने भी बर्फ की सफेद ओढ़ ली है। डलहौजी, मनाली व सोलंगनाला जैसे पर्यटन स्थलों में हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
प्रदेश के निचले क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है। इससे तापमान गिर गया है। आने वाले दिनों में सूबे में और ठंड बढ़ेगी। हालांकि सोमवार को सुबह से ही मौसम साफ बना हुआ है लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों मे भी हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
उधर, बारिश और बर्फबारी के चलते प्रदेश में दो नेशनल हाईवे समेत करीब 300 सड़कें बंद हो गई हैं। इन्हें बहाल करने काम भी शुरू हो गया है। अपर शिमला का संपर्क राजधानी से कट हुआ है। नारकंडा में भारी बर्फबारी के चलते एनएच-5 बंद हो गया है। जलोड़ी दर्रे के साथ औट-लुहरी एनएच अवरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन