{"_id":"38ea445c4a5e8e407504a9e89a148d95","slug":"snowfall-create-problem-to-school-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से दिक्कत, स्कूल कैसे पहुंचेंगे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से दिक्कत, स्कूल कैसे पहुंचेंगे नौनिहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजा बर्फबारी के बाद बुधवार से जिला भर के शीतकालीन स्कूल खुल जाएंगे। स्कूलों के खुलने से बर्फबारी वाले क्षेत्रों के प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को स्कूल और स्कूल से घर तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
हालांकि राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्र में बर्फ पिघल जाने से समस्या उतनी गंभीर नहीं होगी लेकिन डोडरा क्वार, रामपुर के दूर दराज क्षेत्रों में दिक्कतें पेश आ सकती है। हालांकि मंगलवार देर शाम तक ऐसे स्कूलों में छुट्टियों को बढ़ाने को लेकर कोई फैसला आधिकारिक तौर नहीं लिया गया है। राजधानी के सभी सरकारी स्कूल भी बुधवार को खुलने है।
विज्ञापन
डेढ़ माह की छुट्टियों के बाद खुल रहे स्कूलों में कक्षाओं का दौर शुरू हो जाएगा। लालपानी स्कूल के प्रधानाचार्य संजय मेहता ने कहा कि स्कूल की कक्षाओं के लिए तैयारियां पूरी है। विभागीय आदेशों के मुताबिक शहर में फै ले पीलिया से छात्रों के बचाव के लिए टंकियों को साफ करवा दिया है। इसमें क्लोरीनेशन की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
स्कूल में फिल्टर आदि भी लगाए हैं। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पोर्टमोर की प्रधानाचार्य नीशा भलूनी ने कहा कि टंकियों की सफाई कर दी है। छात्राओं को साफ और सुरक्षित पेयजल मुहैया करवाने को व्यवस्था की गई है। इसके लिए बाकायदा शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो बराबर इस पर नजर रखेंगे।