फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sneha of Peeran School first in speech competition

Shimla News: भाषण स्पर्धा में पीरन स्कूल की स्नेहा प्रथम

Fri, 06 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sneha of Peeran School first in speech competition
जुन्गा (शिमला)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन में विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने जागरुकता रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। स्कूल परिसर में एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत औषधीय पौधे रोपे गए। इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में स्नेहा ने प्रथम, दिया ने द्वितीय और अंजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में कृतिका ने प्रथम, महक ने द्वितीय और तृषा और धृति ने तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन में ऐंजल ठाकुर ने पहला, अवन्या ने दूसरा और पारूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य देविंदा चौहान ने की। प्रधानाचार्य ने पौधे देने के लिए वन कर्मी ख्याली राम का आभार व्यक्त किया। आंचल इको क्लब की प्रभारी पूजा सारटा ने पर्यावरण सरंक्षण के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका शीला शर्मा, शारदा वर्मा, बलविंद्र ठाकुर, मनोज शर्मा, सुनील कुमार, राहुल शर्मा, निशा ठाकुर आदि ने अहम भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article