फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   smart uniform to himachal govt school students in bilaspur hamirpur lahaul spiti

सबसे पहले इन तीन जिलों में बंटेगी स्मार्ट वर्दी, कलरफुल ड्रेस में दिखेंगे विद्यार्थी

Tue, 28 May 2019 11:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 28 May 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
smart uniform to himachal govt school students in bilaspur hamirpur lahaul spiti
फाइल फोटो

प्रदेश के तीन जिलों बिलासपुर, हमीरपुर और लाहौल स्पीति में सबसे पहले स्मार्ट स्कूल वर्दी बंटेगी। इन तीनों जिलों से वर्दी के सैंपल जांच को दिल्ली भेज दिए गए हैं। जून के पहले हफ्ते में इन जिलों में वर्दी का आवंटन शुरू होगा। बिलासपुर, हमीरपुर और लाहौल स्पीति के स्कूलों में वर्दी की सप्लाई पहुंचा दी है। चंबा जिला के कुछ क्षेत्रों में भी वर्दी की सप्लाई पहुंचना शुरू हो गई है चुनाव आचार संहिता हटते ही शिक्षा विभाग ने वर्दी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अटल स्कूल वर्दी योजना के तहत स्मार्ट वर्दी का जून से सरकारी स्कूलों में आवंटन शुरू होगा। दिल्ली स्थित श्रीराम लैब में वर्दी के सैंपल जांचने के बाद स्कूलों में वर्दी बांटी जाएगी। जून महीने से प्रदेश में पहली बार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी निजी स्कूलों की तर्ज पर कलरफुल ड्रेस में दिखेंगे। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 8.30 लाख विद्यार्थियों को स्मार्ट स्कूल वर्दी दी जानी है।
विज्ञापन


साल 2018-19 के लिए 57.90 करोड़ से स्मार्ट वर्दी की खरीद की गई है। पहली से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को स्मार्ट वर्दी के दो-दो सेट दिए जाएंगे। पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को वर्दी की सिलाई का पैसा अलग से दिया जाएगा जबकि जमा एक और जमा दो के विद्यार्थियों को सिलाई का पैसा नहीं दिया जाएगा। वर्दी की सिलाई के लिए विद्यार्थियों को प्रति सेट 100 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली से जमा दो कक्षा तक पढ़ने वाली छात्राओं को तीन रंगों की चेकदार स्मार्ट वर्दी दी जाएगी। सरकार ने लड़कियों के लिए लाल, काले और सफेद रंग की चेकदार वर्दी को मंजूर किया है। छठी से बारहवीं तक की छात्राओं को दुपट्टा भी दिया जाएगा। वहीं लड़कों की वर्दी ग्रीन रंग की पैंट और ग्रीन रंग की चेक शर्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed