{"_id":"718200f2730e0779dc467e7795e57dd2","slug":"smart-kids-sanjoli-annual-function-at-gaity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेयटी थिएटर में स्मार्ट किड्स का धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेयटी थिएटर में स्मार्ट किड्स का धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 18 Oct 2014 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैमराक स्मार्ट किड्स स्कूल संजौली के बच्चों ने शुक्रवार को गेयटी थियेटर में आयोजित वार्षिक समारोह में खूब रंग जमाया। आकलैंड हाउस स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता जॉन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
अधिराज, राघव, सेजल, हिमांगी, अनाहत, त्रिधिमन, अनामया, अवनी, युवाश्री और सुहाना ने स्कूल प्रार्थना तथा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। भीम छोटा भीम गीत पर प्रियांश, अरनव, वेदांत, तेजस, आर्या, रिशिका, क्रिस्टिन, अश्वय, द्विवांशी, उदय, स्पर्श, दिशा और अरुशिमा ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
नगाड़े संग ढोल बाजे गीत पर अनामया, सेहजल, पूर्वी, तेजस्विनी, स्वरा और अंजनी ने गुजराती डांस किया। इस अवसर पर नन्हें कलाकारों ने रोहड़ू जाना मेरी आमिए, रॉक दी डांस फ्लोर सहित कई अन्य गीतों पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
निदेशक शीतल जीत कौर और प्रिंसिपल गुनीत कौर ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को स्टेज स्मार्ट बनाना है।