{"_id":"5b1a985e4f1c1ba76e8b6c6f","slug":"six-children-injured-in-private-school-bus-accident-at-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":" नाली में घुसी निजी स्कूल बस, छह बच्चे घायल, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली में घुसी निजी स्कूल बस, छह बच्चे घायल, तीन गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, धीरा (कांगड़ा)
Updated Sat, 09 Jun 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
धीरा के पास अटियाला दाई में एक निजी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस सड़क किनारे नाली में घुस गई गई, जिससे छह बच्चे घायल हो गए। इनमें से तीन को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों को सिविल अस्पताल पालमपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे के समय बस में 27 बच्चे सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गुस्से में आकर बस में तोड़फोड़ कर दी। एसडीएम धीरा संजय कुमार ने मौका पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाया।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।