फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   six candidate fighting election in karyali ward for zila parishad.

पंचायत चुनाव: शिमला के इस वार्ड में है कांटे की टक्कर

Mon, 28 Dec 2015 10:27 AM IST
विजय खाची/अमर उजाला, शिमला
विजय खाची/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 28 Dec 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
six candidate fighting election in karyali ward for zila parishad.

जिला परिषद के बसंतपुर विकास खंड के करयाली वार्ड में

विज्ञापन
चुनाव रोचक दौर में पहुंच गया है। चुनावी अखाड़े में छह प्रत्याशी किस्मत अजमा रहे हैं। नौ पंचायतों में घूम-घूम कर अपने पक्ष में वोट देने की अपीलें हो रही हैं। दूसरे वार्डों की अपेक्षा यहां कम प्रत्याशी हैं। लिहाजा मुकाबला रोचक है। वोट मांगते समय एक दूसरे के साथ प्रत्याशियों का आमना-सामना भी हो रहा है।

प्रत्याशी एक-दूसरे से वोट एंड स्पोर्ट की अपील कहकर अपने-अपने रास्ते निकल रहे हैं। मतदान की तारीख नजदीक होने से प्रत्याशियों के दिलों की धड़कने भी तेज हो रही हैं। नौ पंचायतों में घर-घर तक पहुंचना आसान नहीं। बसंतपुर विकास खंड के करयाली जिला परिषद वार्ड में छह उम्मीदवारों के बीच रोचक मुकाबला बना हुआ है। लंबे अंतराल के बाद इस बार वार्ड की सीट ओपन हुई है।

इन छह उम्मीदवारों में प्रेमलाल, देवराज, रति राम शांडिल, लेखराम कौंडल, रमेश शर्मा और गिरधारी लाल मौजूद है। विस्तृत क्षेत्र के बावजूद सारे प्रत्याशी गांव गांव पहुंचकर घर-घर जाकर अपने लिए जनता से वोट की अपील कर रहे हैं। भले ही करयाली वार्ड में सिर्फ नौ पंचायतें हैं लेकिन इस वार्ड का एरिया मशोबरा विकास खंड के सटी पंचायतों से शुरू होकर ठियोग विधानसभा क्षेत्र के साथ लगती पंचायतें धरोगड़ा और बाग पंचायतों तक फैला है।

सारे उम्मीदवार ज्यादातर पैदल चलकर और जहां हो सके गाड़ियों में मतदाताओं तक पहुंच कर कम से कम एक बार हाथ जोड़कर अपील करने पहुंच रहे हैं। सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। भाजपा की ओर से समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ भी भाजपा के ही एक कार्यकर्ता ने ताल ठोंक रखी हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस से जुड़े दो कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में डटे हैं। कुल मिलाकर मुकाबला रोचक मोड़ पर है और प्रत्याशियों की किस्मत की चाबी मतदाताओं के हाथ में हैं। जीत का सेहरा किसके सिर पर सजेगा यह भविष्य के गर्भ है। अब सब को चुनाव का इंतजार है।

करयाली वार्ड में हैं ये नौ पंचायतें

करयाली वार्ड के तहत नौ पंचायतों में मझिवड़, खटनोल, देवला, बाग, धरोगड़ा, करयाली, डुमैहर, ओगली और हिमरी के करीब 11500 के करीब मतदाताओं के हाथों में इन सारे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed