{"_id":"6031341c8ebc3ee92d273810","slug":"sirmour-district-of-himachal-top-in-india-grievances-redressal","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मान निधि योजना: सिरमौर जिला शिकायत निवारण में देश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मान निधि योजना: सिरमौर जिला शिकायत निवारण में देश में अव्वल
Sat, 20 Feb 2021 09:39 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 20 Feb 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान सम्मान निधि योजना की दूसरी वर्षगांठ के सफल कार्यान्वयन के लिए हिमाचल प्रदेश का जिला सिरमौर देश भर में अव्वल रहा है। शिकायत निवारण श्रेणी में बेहतरीन कार्यान्वयन के लिए सिरमौर का चयन हुआ है। सत्यापन की श्रेणी में कांगड़ा और प्रमाणीकरण में लाहौल-स्पीति जिले का चयन हुआ है। 24 फरवरी को दिल्ली में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन को निमंत्रण पत्र मिला है।
विज्ञापन
शिकायत निवारण श्रेणी में उत्तर पूर्वी पहाड़ी राज्य में जिला सिरमौर और उत्तराखंड के नैनीताल जिले को बेहतर कार्य करने के लिए केंद्र सरकार पुरस्कृत करेगी। अधिकांश आधार प्रमाणीकरण श्रेणी में रूप नगर (पंजाब), कुरुक्षेत्र (हरियाणा), बिलासपुर (छत्तीसगढ़), उत्तर पूर्वी पहाड़ी राज्य में हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति व उत्तराखंड के उदम सिंह नगर जिला को पुरस्कृत किया जाएगा। भौतिक सत्यापन श्रेणी में महाराष्ट्र के पुणे, गुजरात के दोहाद, आंध्र प्रदेश के नेलौर, उत्तर पूर्वी पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और उत्तराखंड के देहरादून का चयन किया गया है। सिरमौर के उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने सम्मान समारोह के लिए निमंत्रण पत्र मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन