फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sirmaur: Deepa Das said that BJP's conspiracy to break the country will not succeed

सिरमौर: दीपा दास बोलीं- देश के टुकड़े करने की भाजपा की साजिश नहीं होगी सफल

Tue, 15 Feb 2022 10:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Feb 2022 10:38 PM IST
सार

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस सदस्यता अभियान की संयोजक और पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दास मुंशी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा पूरे देश को कांग्रेस मुक्त भारत बनाना चाहती है और देश प्रेम के नाम पर देश के टुकड़े करने की भाजपा की जिस तरह से साजिश चल रही है, उसे सहन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Sirmaur: Deepa Das said that BJP's conspiracy to break the country will not succeed
नाहन में कांग्रेस की पत्रकार वार्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल कांग्रेस के चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में जिला मुख्यालय नाहन में जिला स्तरीय अधिवेशन करवाया गया। अधिवेशन में पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शिरकत की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में कांग्रेस सदस्यता अभियान की संयोजक और पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दास मुंशी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा पूरे देश को कांग्रेस मुक्त भारत बनाना चाहती है और देश प्रेम के नाम पर देश के टुकड़े करने की भाजपा की जिस तरह से साजिश चल रही है, उसे सहन नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी देश के टुकड़े होने देगी। हिमाचल के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी जीती है। इसका मतलब साफ है कि जनता कांग्रेस पार्टी के साथ है और प्रदेश की जनता कांग्रेस पर भरोसा करती है। 

विज्ञापन


महंगाई, बेरोजगारी और शून्य विकास पार्टी के मुद्दे
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी प्रदेश की जयराम सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उपचुनाव की तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी महंगाई, बेरोजगारी और प्रदेश में शून्य विकास पार्टी के मुद्दे रहेंगे। हिमाचल कर्ज में दबा हुआ है। आज जितनी भी मुख्यमंत्री घोषणा एक कर रहे हैं, उसके लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं है। राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से मजबूत है और संगठन एकजुट है। पार्टी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएगी। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान, रेणुका के विधायक विनय कुमार व प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अजय सोलंकी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed