Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: FIR registered against eight office-bearers of the Pensioners' Joint Struggle Committee; know the

धर्मशाला: पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के आठ पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज, जानें पूरा मामला

Fri, 20 Nov 2026 07:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Nov 2026 07:38 PM IST
सार

एफआईआर के अनुसार 19 नवंबर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान शीला चौक पर पुलिस तैनात थी। दोपहर करीब ढाई बजे 250 से 300 पेंशनर दाड़ी की तरफ से पैदल मार्च करते हुए शीला चौक पहुंचे। आरोप है कि कुछ लोगों ने भीड़ को उकसाया और सड़क पर बैठकर यातायात रोक दिया। 

विज्ञापन
Dharamshala: FIR registered against eight office-bearers of the Pensioners' Joint Struggle Committee; know the
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदर्शन के दौरान शीला चौक पर चक्का जाम करने के आरोप में पुलिस ने समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर समेत आठ पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज की है। नामजद आरोपियों में हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के प्रदेश सलाहकार बलराम पुरी और पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन सिंह भाटिया भी शामिल हैं। प्राथमिकी में कांगड़ा निवासी सेठ राम, ज्वालाजी निवासी सुरेंद्र कुमार वर्मा व विनोद सूद, टंग नरवाणा (योल) निवासी रविंद्र सिंह और देहरा निवासी प्रभु राम वर्मा के नाम भी शामिल हैं। धर्मशाला पुलिस थाना में उप निरीक्षक संजय कुमार की शिकायत पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर के अनुसार 19 नवंबर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान शीला चौक पर पुलिस तैनात थी।

विज्ञापन


दोपहर करीब ढाई बजे 250 से 300 पेंशनर दाड़ी की तरफ से पैदल मार्च करते हुए शीला चौक पहुंचे। आरोप है कि कुछ लोगों ने भीड़ को उकसाया और सड़क पर बैठकर यातायात रोक दिया, जिससे करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। शिकायतकर्ता के अनुसार प्रशासन ने पेंशनरों को दाड़ी मेला मैदान में एकत्रित होकर शांतिपूर्वक मांगें रखने की अनुमति दी थी। आरोप है कि नामजद लोगों ने प्रदर्शनकारियों को उकसाकर दाड़ी से शीला चौक तक यातायात बाधित करवाया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 126(2), 189(2), 191(2) और 190 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उधर, हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि पेंशनरों के हक की लड़ाई जारी रहेगी। सरकार भले ही एफआईआर दर्ज करती रहे, लेकिन आंदोलन नहीं रुकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed