फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Siraj in Mandi and Pangi in Chamba got award in MNREGA

मनरेगा में चमका मंडी का सिराज और चंबा का पांगी, सीएम ने दिए पुरस्कार

Wed, 25 Apr 2018 12:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी Updated Wed, 25 Apr 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
Siraj in Mandi and Pangi in Chamba got award in MNREGA
mandi shimla

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को सीएम जयराम ठाकुर ने पुरस्कार दिए। राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित समारोह में मंडी जिला के सिराज विकास खंड की थाचाधार पंचायत को मनरेगा में अधिकतम परिवारों को सौ दिन का

विज्ञापन


रोजगार देने के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। दूसरा पुरस्कार चंबा के पांगी विकास खंड की राय पंचायत जबकि मंडी के सिराज विकास खंड की घाट पंचायत को तीसरे पुरस्कार से नवाजा गया। 
विज्ञापन


मनरेगा के तहत अधिकतम धनराशि के उपयोग के लिए सिराज की ग्राम पंचायत खलवान ने प्रथम, चंबा के सलूणी विकास खंड की ग्राम पंचायत किहार्ड ने दूसरा और बिलासपुर के झंडूता विकास खंड की जेजवियां पंचायत ने तीसरा पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिराज की खलवां पंचायत को मनरेगा के अंतर्गत अधिकतम श्रम दिवस सृजित करने के लिए प्रथम पुरस्कार, मंडी के धर्मपुर की ग्राम पंचायत सजाउपिपलु को दूसरा और मंडी के सिराज की ग्राम पंचायत थाचाधार को तीसरा पुरस्कार मिला।


मंडी को ई पंचायत एप्लीकेशन, प्रिया साफटस, प्लान प्लस एरिया प्रोफाइल, नेशनल एक्सेंट डायरेक्ट्री, मोबाइल एक्सेंट और एक्शन साफ्ट इत्यादि ऑनलाइन एप्लीकेशन के कार्यान्वयन के लिए प्रथम पुरस्कार, ऊना को द्वितीय पुरस्कार देते हुए सीएम ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed