{"_id":"9145abab284d9d2cc414efe518c5a7aa","slug":"shortage-of-drawing-teachers-in-middle-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए स्तरोन्नत स्कूलों में कला, शारीरिक शिक्षक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए स्तरोन्नत स्कूलों में कला, शारीरिक शिक्षक नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए स्तरोन्नत माध्यमिक स्कूलों में कला, शारीरिक शिक्षकों के पद सृजित न करने पर राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ ने एतराज जताया है। संघ ने मांग उठाई है कि नए स्तरोन्नत स्कूलों में कला और शारीरिक अध्यापकों के पद सृजित किए जाएं। ऐसा न होने पर संघ संघर्ष का रास्ता अपनाएगा।
विज्ञापन
संघ के प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में कैबिनेट की बैठक में 1900 पद विभिन्न विभागों के स्वीकृत किए , लेकिन शिक्षा विभाग का कोई भी पद कैबिनेट में स्वीकृत नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि सीएंडवी वर्ग में बैकलॉग के पद 2005 से रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन
जो स्वीकृति के लिए शिक्षा विभाग ने सरकार को भेज दिए हैं, लेकिन सरकार की तरफ से इन पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी नहीं की गई है। जिससे संघ में रोष है। संघ ने सीएंडवी के 2005 से बैकलॉग के पद भरने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सीएंडवी अध्यापकों की प्रदेश में भर्तियां कमीशन आधार पर लंबे समय से बंद हैं।
विज्ञापन
हालांकि इन पदों पर भर्तियां कमीशन और बैचवाइज आधार पर होनी थी, लेकिन इन पदों पर एसएमसी के माध्यम से भर्ती की जा रही है। इसका भी संघ विरोध करता है। संघ ने मांग की है कि रिक्त पदों पर बैचवाइज और कमीशन के माध्यम से भर्ती की जाए।