फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shopkeeper welcome govt Decision

रात आठ बजे तक दुकानें खोलने के फैसले से कारोबारी खुश

Tue, 22 Jun 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper welcome govt Decision
शिमला। सैलानियों की बढ़ती आवाजाही के बीच अब रात आठ बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति देने के सरकार के फैसले का राजधानी के कारोबारियों ने स्वागत किया है। इनका कहना है कि शहर में अब पहले की तरह कारोबार बढ़ सकेगा।
विज्ञापन

शहर में बीते कई दिन से लगातार सैलानियों की आवाजाही बढ़ी है। अभी शाम पांच बजे दुकानें बंद होने से कारोबारियों को घाटा हो रहा था। कारोबारियों का कहना था कि सैलानी शाम को घूमने फिरने के साथ शॉपिंग भी करना चाहते हैं लेकिन दुकानें बंद होने से खरीदारी नहीं कर पा रहे। शहर के कारोबारी पिछले दो हफ्ते से लगातार दुकानें खोलने का समय रात आठ बजे तक बढ़ाने की मांग कर रहे थे। शिमला व्यापार मंडल जिला प्रशासन से भी मिल चुका था। अब सरकार ने राहत देते हुए इनकी मांग पूरी कर दी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सरकार का फैसला कारोबारियों को फायदा देगा। सरकार का धन्यवाद करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि कारोबारी आगे भी नियमों का पालन जारी रखेंगे। अध्यक्ष ने कारोबारियों से भी अपील की कि ये मास्क पहनें और सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed