{"_id":"19dfd6765a669f7a43ee747d1d7c48b4","slug":"shoba-yatra-of-sai-ram-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं राम के उद्घोषों से गूंज उठा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं राम के उद्घोषों से गूंज उठा शहर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 21 Nov 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्य साईं सेवा समिति ने वीरवार को तारघर से नाज तक भगवान श्री सत्य साईं की शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान साईं भक्तों ने भजन गाकर भगवान के विचारों का गुणगान किया। शोभा यात्रा में सबसे पहले सत्य र्साइं आनंद विलास स्कूल पुजारली के छात्रों ने साईं बाबा की झांकी निकाली।
विज्ञापन
भगवान साईं बाबा की पालकी के साथ हजारों भक्तों ने भगवान के भजनों के साथ लोअर बाजार से होते हुए नाज तक शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा समाप्त होने के बाद भगवान की आरती की गई और लोगों को प्रसाद बांटा गया। प्रदेश सत्य साईं सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष डा. श्याम सुंदर ने बताया कि भगवान श्री सत्य साईं के 89 वें जन्मदिवस पर शहर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
23 नवंबर को भगवान के जन्मदिवस पर आनंद विलास पुजारली आने के लिए बसों की व्यवस्था की है। शोभा यात्रा में सत्य साईं सेवा समिति के प्रदेश मीडिया समन्वयक वीडी शर्मा, डा. रमेश, मुनीश शर्मा, अमर दत्त शर्मा, राजकुमार शर्मा, विकास गुप्ता और नीरज शर्मा सहित भारी संख्या में सत्य साईं सेवा समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन